एक्सप्लोरर

सुपौलः 6 करोड़ रुपये खर्च करने के बाद भी डी एरिया में क्रेट धंसा, अब फिर से ‘फ्लड फाइटिंग’ कार्य शुरू

डी एरिया में कोसी नदी ने शनिवार की सुबह सात बजे से दबाव बनाना शुरू कर दिया. इससे कराए गए बाढ़ पूर्व कटाव निरोधक कार्य के बोल्डर क्रेटिंग के कुछ हिस्से धंस गए. शनिवार को लगभग 1,170 नाइलोन क्रेट कराया गया जिसकी संख्या रविवार शाम तक लगभग दो हजार पहुंच गई.

सुपौलः कोसी नदी में पानी बढ़ने की वजह से स्परों पर खतरा मंडरा रहा है. कोसी तटबंध के 16.98 किमी स्पर पर डी एरिया में नोज कटने से आगे का भाग धंस गया है. 15 जून से शुरू हुई बाढ़ अविध के बाद इसे दुरुस्त कराने में जलसंसाधन विभाग जुट गया है. हालांकि कोसी का डिस्चार्ज अभी काफी कम है इसलिए यह ज्यादा चिंता का विषय नहीं है.

दरअसल, डी एरिया में कोसी नदी ने शनिवार की सुबह सात बजे से दबाव बनाना शुरू कर दिया. इससे कराए गए बाढ़ पूर्व कटाव निरोधक कार्य के बोल्डर क्रेटिंग के कुछ हिस्से नदी में धंस गए. इसे देखते हुए फ्लड फाइटिंग फोर्स के चेयरमैन विष्णुकांत पाठक, मुंख्य अभियंता मनोज रमन और एसई अशोक सिंह ठाकुर के निर्देश पर बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य कराए जा रहे हैं.

तीन एजेंसी को फ्लड फाइटिंग के लिए लगाया गया

शनिवार को लगभग 1,170 नाइलोन क्रेट कराया गया जिसकी संख्या रविवार की शाम होने तक लगभग दो हजार पहुंच गई है. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तीन एजेंसी को इस स्पर पर ‘फ्लड फाइटिंग’ कार्य के लिए लगाया गया है. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 16.98 किलोमीटर स्पर पर एक माह पूर्व बाढ़ पूर्व काटाव निरोधक कार्य के तहत वैशाली जिले की ब्रजधारी कंस्ट्रक्शन के द्वारा 6 करोड़ 16 लाख 68 हजार की लागत से कराया गया है.

इसके बावजूद विभाग ने इतनी बड़ी राशि खर्च भी की और कोसी नदी में एक लाख क्यूसेक के डिस्चार्ज को पार करते ही पानी को स्पर बर्दास्त नहीं कर सका.  इसके कारण स्पर पर कटाव तेज हो गया जिससे कार्य की गुणवत्ता पर कई प्रकार के सवाल उठ रहे हैं.

अभी पूरी तरह से नियंत्रण में है स्थिति

इस मामले में सुपरिटेंडिंग इंजीनियर अशोक सिंह ठाकुर, एक्जीक्यूटिव इंजीनियर अवधेश मंडल के साथ-साथ एसडीओ उदय कुमार के साथ दर्जन भर जेई ‘फ्लड फाइटिंग’ कार्य में लगे हैं ताकि स्थिति को नियंत्रित किया जा सके. हालांकि रविवार की शाम अभियंताओं की टीम ने बताया कि स्थिति को नियंत्रण में है.

यह भी पढ़ें- 

कैमूरः प्रेम-प्रसंग में लड़के के पिता को मारी गोली, लड़की पक्ष की ओर से की गई ताबड़तोड़ फायरिंग

Bihar Corona Update: बिहार में ‘कमजोर’ हुआ कोरोना, 249 नए संक्रमित मिले; यहां देखें लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget