एक्सप्लोरर

Bihar Elections: कांग्रेस के बाद CPI बढ़ाएगी RJD की टेंशन? सीटों को लेकर दीपांकर भट्टाचार्य का बड़ा बयान

Dipankar Bhattacharya: महागठबंधन में ज्यादा सीटों के लिए प्रेशर पॉलिटिक्स जारी है. भाकपा माले ने भी RJD की टेंशन बढ़ा दी है. दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा उनकी पार्टी ने 40-45 सीटों पर तैयारी कर रखी है.

Bihar Elections 2025: भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने सीट शेयरिंग को लेकर बड़ा बयान दिया है. सवाल उठ रहा है कि क्या आरजेडी पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि तैयारी तो हमारी पूरे बिहार में है, लेकिन 40-45 सीटों पर हमारी जमीनी तैयारी है. 40-45 सीटों पर हमने तैयारी कर रखी है. 12 जून को इंडिया गठबंधन की बैठक में अपनी बात रखेंगे.

दीपांकर भट्टाचार्य ने क्या कहा?

मैनिफेस्टो पर चर्चा करने के लिए सब कमेटी बनी है. इस पर भी बातचीत होगी. कैंपेन पर भी बैठक में चर्चा होगी. कैंपेन को और तेज करना है. अपराध पर बिहार सरकार को घेरेंगे. अराजकता का माहौल है. 2020 विधानसभा चुनाव में भाकपा माले को महागठबंधन में उन्नीस सीटें दी गई थी. 12 विधायक जीते थे. पार्टी चुनाव के पांच महीने पहले से ही 40-45 सीटों की डिमांड कर रही है.

भाकपा माले की ओर से ऐसे समय में बयान आया है, जब बिहार चुनाव की तैयारियों को लेकर 12 जून को तेजस्वी की अध्यक्षता में इंडिया गठबंधन की बड़ी बैठक होने जा रही है. यह चौथी बैठक है. दरअसल महागठबंधन में शामिल दल ज्यादा सीटों के लिए लगातार राजद पर दबाव बना रहे हैं. कांग्रेस का कहना है कि पिछली बार 70 सीटों पर लड़े थे. इस बार भी सत्तर या उससे अधिक चाहिए. विकासशील इंसान पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी 60 सीट से एवं डिप्टी सीएम पद की मांग कर रहे हैं.

सीट शेयरिंग का मुद्दा बनेगा टेंशन?

अब सवाल उठ रहा है कि क्या सीट शेयरिंग का मुद्दा महागठबंधन में टेंशन का कारण बनने वाला है? क्या आसानी से सीट शेयरिंग का मसला सुलझेगा? बिहार महागठबंधन में आरजेडी, कांग्रेस, विकासशील इंसान पार्टी, भाकपा माले, सीपीआई, सीपीएम है. पशुपति पारस की राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी की भी महागठबंधन में एंट्री हो सकती है. बिहार में विधानसभा की 243 सीटें हैं. एनडीए का मुकाबला महागठबंधन से है तो जनसुराज पार्टी भी दोनों गठबंधन पर भारी पड़ सकती है. 

ये भी पढ़ें: BPSC ने निकाली बंपर भर्ती, ITI में वाइस प्रिंसिपल और परिवहन विभाग में MVI के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget