एक्सप्लोरर

Coronavirus in Bihar: बिहार में सामने आए संक्रमण के 2,844 नए मामले, 1 जून तक बढ़ा लॉकडाउन

बिहार में कोरोना संक्रमण के कम हो रहे मामलों के बीच लोगों ने राहत की सांस ली है. राज्य में सोमवार को 2,844 नए मामले सामने आए, जबकि पिछले 24 घंटे के दौरान 5,500 मरीज संक्रमणमुक्त भी हुए. इस दौरान 93 संक्रमितों की मौत हुई है.

पटना: बिहार में कोरोना की दूसरी लहर में मरीजों की संख्या कम हुई है. राज्य में कोरोना संक्रमण के सोमवार को 2,844 नए मामले सामने आए, जबकि पिछले 24 घंटे के दौरान 5,500 मरीज संक्रमणमुक्त भी हुए. इस दौरान 93 संक्रमितों की मौत हुई है. इस बीच, सरकार ने लॉकडाउन की अवधि को विस्तारित करते हुए 1 जून तक बढ़ा दिया है. बिहार में रविवार को 4,002 संक्रमित लोगों की पहचान हुई थी. राज्य में सोमवार को पटना सहित 7 जिलों में 100 से अधिक नए कोरोना संक्रमित मिले हैं.

स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 2,844 नए मामलों की पुष्टि हुई है. राजधानी पटना में सर्वाधिक 490 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि औरंगाबाद में 124, बेगूसराय में 141, गया में 139, कटिहार में 132, समस्तीपुर में 201 तथा पश्चिम चंपारण में 104 नए कोरोना संक्रमित मिले. राज्य में सोमवार को कुल 1,28,033 नमूनों की जांच की गई.

रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 5,500 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त हो कर अपने घर लौट गए हैं. फिलहाल राज्य में रिकवरी रेट 93.85 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के सक्रिय मरीजों की संख्या 37,942 तक पहुंच गई है. स्वास्थ्य विभाग के रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान राज्य में 93 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई. राज्य में अब संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 4,642 तक पहुंच गई है.

इस बीच, सरकार ने लॉकडाउन की अवधि एक सप्ताह यानी एक जून तक बढ़ा दी है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद इसकी जानकारी सोमवार को ट्विटर के माध्यम से लोगों को दी.

मुख्यमंत्री ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा, ''लॉकडाउन का अच्छा प्रभाव पड़ा है और कोरोना संक्रमण में कमी दिख रही है. अत: बिहार में 25 मई के आगे एक सप्ताह के लिए यानी 1 जून, 2021 तक लॉकडाउन जारी रखने का निर्णय लिया गया है.''

उन्होंने लिखा, ''कोरोना संक्रमण को देखते हुए 5 मई 2021 से तीन सप्ताह के लिए लॉकडाउन लगाया गया था. सोमवार को फिर से सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की गई.'' उल्लेखनीय है कि बिहार में संक्रमण की रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने पहले पांच मई से 10 दिनों के लिए लॉकडाउन लगाया था. इसके बाद लॉकडाउन की अवधि को विस्तरित करते हुए इसे 25 मई तक कर दिया गया था.

 

इसे भी पढ़ेंः
टूलकिट केस: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की टीम Twitter दफ्तर पहुंची

 

 

CBI निदेशक की नियुक्ति को लेकर पीएम आवास पर मंथन, जानिए कौन-कौन हैं रेस में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Results: तिरहुत से आया पहला रुझान, 2 राउंड की गिनती पूरी, कौन निकला आगे?
Bihar MLC Results: तिरहुत से आया पहला रुझान, 2 राउंड की गिनती पूरी, कौन निकला आगे?
बिहार टेंडर घोटाला: 7 IAS अधिकारियों तक पहुंची ED की जांच, बढ़ी हलचल
बिहार टेंडर घोटाला: 7 IAS अधिकारियों तक पहुंची ED की जांच, बढ़ी हलचल
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
नीरज कुमार का दावा- मेरी जीत पक्की, अनंत सिंह को बोले- जन सुराज में चले जाएं
नीरज कुमार का दावा- मेरी जीत पक्की, अनंत सिंह को बोले- जन सुराज में चले जाएं

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget