एक्सप्लोरर

'घोटालेबाजों का राज है फिर भी नीतीशे सरकार है', बिहार में PM मोदी... कांग्रेस के निशाने पर CM

PM Modi Bihar Visit: पीएम मोदी के बिहार दौरे से पहले विपक्षी पार्टियां लगातार एनडीए सरकार को निशाना बना रही हैं. सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है.

PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (सोमवार) भागलपुर से किसानों को सौगात देने वाले हैं. प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर बिहार कांग्रेस के प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पीएम मोदी का एक पुराना वीडियो शेयर करते हुए निशाना साधा है. उन्होंने लिखा कि बिहार में बहार है, घोटालेबाजों का राज है फिर भी नीतीशे सरकार है- प्रधानमंत्री. प्रधानमंत्री की बातों का सम्मान हो सभी घोटालों की जांच सीबीआई से हो. प्रधानमंत्री 10 साल पहले नीतीश कुमार पर 33 विभागों में घोटाले का आरोप लगाए थे उसकी जांच क्यों नहीं करवा रहे हैं?

'11 वर्षों में जुमले के अलावा क्या मिला'

पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर आरजेडी ने भी तंज कसा है. आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि इस चुनावी वर्ष में प्रधानमंत्री मोदी अब बिहार को याद करेंगे. बिहार के साथ तो इतने दिन धोखा ही हुआ है, छलावा किया गया है. पिछले 11 वर्षों में जुमले के अलावा क्या मिला?

उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना यूनिवर्सिटी को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा मांगा था, लेकिन नहीं दिया गया, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया गया. विशेष पैकेज कहां है? बिहार की भलाई अब डबल इंजन की सरकार की विदाई में है. उन्होंने कहा कि अब सबको बिहार याद आएगा. पिछली बार 2020 में बीजेपी के 32 हेलीकॉप्टर पर तेजस्वी यादव का एक हेलीकॉप्टर भारी था.

'सबको राजनीति में आने का हक'

RJD नेता ने दावा किया कि तेजस्वी यादव ही सरकार बनाएंगे और रोजगार की भरमार करेंगे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार के राजनीति में आने की चर्चा पर कहा, देखिए जो कयास लगाए जा रहे हैं, जो चर्चाएं हैं, हम स्वागत करते हैं. सबको राजनीति में आने का हक है, समाजसेवा का हक है लेकिन जिन सांप्रदायिक शक्तियों की गोद में नीतीश कुमार हैं, जिनके डीएनए पर भी बीजेपी ने सवाल किया था, क्या निशांत उनके साथ रहेंगे? उनके विरोधी तो चाहते नहीं हैं. बीजेपी और जेडीयू के कुछ लोग हैं जो निशांत को राजनीति में आने नहीं देंगे.

(इनपुट: आईएएनएस से भी)

यह भी पढ़ें: Narendra Modi Bihar Live Updates: कुछ देर में भागलपुर पहुंचेंगे प्रधानमंत्री मोदी, जुटने लगी भीड़, PM के एक फैन ने कर दी बड़ी मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखीसराय: 7 मौतों के बाद सरकार ने कसी कमर, तीसरे सोमवार से पहले मंत्री ने लिया जायजा
लखीसराय: 7 मौतों के बाद सरकार ने कसी कमर, तीसरे सोमवार से पहले मंत्री ने लिया जायजा
आरक्षण पर बिहार में सियासत तेज, चिराग पासवान के बाद क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा?
आरक्षण पर बिहार में सियासत तेज, चिराग पासवान के बाद क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा?
विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget