एक्सप्लोरर

कालिख पोती… गोबर फेंका, पटना में कांग्रेस का प्रदर्शन, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय से इस्तीफा मांगा

Congress Protest: कांग्रेस नेता राजेश राठौर ने कहा कि जिस बच्ची की जान गई उसके जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ मंगल पांडेय हैं. मंगल पांडेय को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए.

Congress Protest Patna: मुजफ्फरपुर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म और फिर पटना में मौत मामले पर विपक्ष लगातार सरकार को घेरने में लगा है. बुधवार (04 जून, 2025) को पटना में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया. कांग्रेस नेताओं ने बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के आवास का घेराव किया. इस दौरान मंगल पांडेय की लगी तस्वीर पर कालिख पोती गई. उनके नाम प्लेट पर गोबर फेंका गया.

'बच्ची की मौत के जिम्मेदार मंगल पांडेय'

इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी के बीच मंगल पांडेय पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की. मंगल पांडेय से इस्तीफा भी मांगा. इस दौरान पुलिस कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को पीछे हटाने में जुटी रही. कांग्रेस नेता राजेश राठौर ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा कि जिस बच्ची की जान गई उसके जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ मंगल पांडेय हैं.

राजेश राठौर ने आगे कहा कि छह दिन तक वह बच्ची इलाज के लिए इधर-उधर भटकती रही. कभी एसकेएमसीएच से पीएमसीएच भेजा गया तो कभी पीएमसीएच से एम्स, इस दौरान बच्ची को कई घंटे एंबुलेंस में रहना पड़ा. एंबुलेंस में ऑक्सीजन की कमी हुई. जिस एंबुलेंस में बच्ची थी वह नॉन ऐसी थी. 

राजेश राठौर ने कहा कि कांग्रेस द्वारा जोड़ लगाए जाने पर उस बच्ची को बेड मिला लेकिन खराब स्वास्थ्य व्यवस्था के कारण उस बच्ची की जान चली गई. जिस बच्ची की जान गई उसके जिम्मेदार मंगल पांडेय हैं. मंगल पांडेय पर हत्या का मुकदमा होना चाहिए. उनको नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए.

पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को हटाया

दूसरी ओर मंत्री मंगल पांडेय के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने हटाया. प्रदर्शन को शांत करवाया. बता दें कि आज ही कांग्रेस के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सहित कई नेताओं ने बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से भी इस मुद्दे पर मुलाकात की है. ज्ञापन सौंपा है. मुजफ्फरपुर कांड को लेकर विपक्ष सरकार को घेरने में लगा है.

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर रेप कांड: कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने बिहार के राज्यपाल से की मुलाकात, कर दी ये बड़ी मांग

आर्यन आनंद ने 2015 में पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2016 में दिल्ली में एक पॉलिटिकल campaining टीम के साथ डिजिटल जर्नलिज्म से कैरियर की शुरुआत की. 2018 में पटना लौटकर बिहार के प्रतिष्ठित डिजिटल चैनल फर्स्ट बिहार में हुआ रिपोर्टर काम किया. फर्स्ट बिहार में 5 साल काम करने के बाद एबीपी से साल 2024 में जुड़ा.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
Bihar MLC Election Results Live: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
बिहार MLC रिजल्ट LIVE: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
बिहार विधान परिषद में दिखेंगे दो सगे भाई, एक कांग्रेस तो दूसरा RJD का करेगा प्रतिनिधित्व
बिहार विधान परिषद में दिखेंगे दो सगे भाई, एक कांग्रेस तो दूसरा RJD का करेगा प्रतिनिधित्व
किशनगंज: कांग्रेस सांसद जावेद आजाद ने बीजेपी-EC को घेरा, PM मोदी पर कही ये बात
किशनगंज: कांग्रेस सांसद जावेद आजाद ने बीजेपी-EC को घेरा, PM मोदी पर कही ये बात

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget