एक्सप्लोरर

मुजफ्फरपुर रेप कांड: कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने बिहार के राज्यपाल से की मुलाकात, कर दी ये बड़ी मांग

Muzaffarpur Rape Case: कांग्रेस नेता प्रेम चंद्र मिश्रा ने कहा कि जिस बच्ची की मौत हुई है उसकी मां विधवा है. मां को आर्थिक सहायता के साथ सरकारी नौकरी मिलनी चाहिए.

Patna News: मुजफ्फरपुर में नाबालिग लड़की से रेप और फिर इलाज के दौरान पटना में हुई मौत का मामला अब राजभवन तक पहुंच गया है. बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने 11 सदस्यीय शिष्टमंडल के साथ राजभवन राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की है. एक ज्ञापन सौंपा गया है. राज्यपाल से इस पूरे मामले में हस्तक्षेप की मांग की गई है. 

प्रतिनिधि मंडल में शामिल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा कि राज्यपाल को पूरे मामले की विस्तृत जानकारी दी गई है. चर्चा हुई है. एक दलित बच्ची का ना सिर्फ बलात्कार हुआ बल्कि हत्या भी की गई है. 17 जगह जख्म के निशान थे. अस्पताल में समय पर भर्ती नहीं किया गया. सरकार की तरफ से यह बरती गई आपराधिक लापरवाही है. 

प्रेम चंद्र मिश्रा ने कहा कि राज्यपाल से पूरे मामले में हस्तक्षेप की मांग की है. जिस बच्ची की मौत हुई है उसकी मां विधवा है. मां को आर्थिक सहायता के साथ सरकारी नौकरी मिलनी चाहिए. राज्यपाल ने कहा कि इस पर विचार करके सरकार को सुझाव देंगे.

घटना के बाद जांच के लिए बनाई गई है टीम

बता दें कि घटना के बाद बच्ची का पहले मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में इलाज हुआ था. इसके बाद उसे पीएमसीएच (पटना) लाया गया था. दोनों जगह इलाज में लापरवाही के आरोप लगे हैं. इस पूरे मामले में जब विपक्ष ने सरकार को घेरना शुरू किया तो मंत्री मंगल पांडेय ने जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग के तीन डायरेक्टर इन चीफ के नेतृत्व में कमेटी का गठन किया है. 

दूसरी ओर सरकार ने एक्शन लेते हुए पीएमसीएच के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. अभिजीत को पद से हटा दिया है. मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच की डॉ. कुमारी विभा को भी सस्पेंड किया गया है. आरोपी की गिरफ्तारी हुई है. 15 दिनों के भीतर स्पीडी ट्रायल चलाकर कठोर कार्रवाई की बात सरकार की ओर से कही गई है. इसी बीच अब यह मुद्दा राजभवन तक पहुंच गया है.

यह भी पढ़ें- CM नीतीश कुमार की पार्टी को झटका, JDU नेता समेत कई समर्थकों ने थामा RJD का दामन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK
थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
फ्लाइटों में पाकिस्तानी पायलट-क्रू की एंट्री बैन, किस देश ने लिया बड़ा फैसला
फ्लाइटों में पाकिस्तानी पायलट-क्रू की एंट्री बैन, किस देश ने लिया बड़ा फैसला
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
Embed widget