एक्सप्लोरर

'जैसी बयानबाजी बीजेपी करती है, चुनाव आयोग भी...', तेजस्वी यादव कोEC के जवाब पर बोले कांग्रेस सांसद

अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि जिस तरह की बयानबाजी बीजेपी करती है, अगर उसी तरह की बयानबाजी चुनाव आयोग को नहीं करना चाहिए. जनता को कैसे विश्वास होगा कि वे स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव करवाएंगे.

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को यह आरोप लगाए थे कि उनका नाम वोटर लिस्ट ड्राफ्ट में नहीं है. हालांकि इसके तुरंत बाद ही में चुनाव आयोग ने ये पुष्टि की कि उनका नाम कटा नहीं है, उनका नाम मौजूद है. अब इस पर रविवार को कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को पार्टियों की तरह बयानबाजी नहीं करनी चाहिए. 

कांग्रेस नेता अखिलेश सिंह ने क्या कहा?

कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा, "चुनाव आयोग तो अपनी बात कहेगा लेकिन बिहार से हजारों फोन हमें भी आ रहे हैं जिसमें गड़बड़ियां हैं. उसे दुरुस्त करने की जरूरत है और चुनाव आयोग को राजनीतिक पार्टियों की तरह बयानबाजी करने की जरूरत नहीं है. अगर तेजस्वी यादव कुछ कहते हैं तो उसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए. जिस तरह की बयानबाजी बीजेपी करती है, यदि उसी तरह की बयानबाजी चुनाव आयोग भी करने लगे तो जनता को कैसे विश्वास होगा कि वे स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव करवाएंगे."

दरअसल तेजस्वी यादव के आरोप के बाद चुनाव आयोग ने कहा था कि  यह दावा कि उनका नाम सूची से हटा दिया गया है, पूरी तरह निराधार है. उन्हें ठीक से देखना चाहिए. चुनाव आयोग ने इस मामले में एक्स पोस्ट किया और तेजस्वी यादव के दावों को भ्रामक, निराधार और गैरजिम्मेदाराना बताया. 

बता दें कि पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी यादव ने दावा किया था कि एक अगस्त को जारी ड्राफ्ट लिस्ट से उनका नाम हटा दिया गया है. उन्होंने मीडिया के सामने चुनाव आयोग के मोबाइल ऐप में अपना EPIC नंबर डाला और बताया कि ऐप 'No Record Found' दिखा रहा है.

नाम हटने का तेजस्वी यादव ने किया था दावा

उन्होंने कहा, "इसका क्या मतलब है? बिहार से बाहर रहने वाले लोग ऐसे चेक कर रहे होंगे और उनके साथ ऐसा होगा तो उन्हें बुरा लग रहा होगा. हमें दस्तावेज जमा करते समय पावती रसीद नहीं मिली, इसलिए हमने बीएलओ के साथ फ़ोटो खिंचवाई. हम चुनाव कैसे लड़ेंगे? चुनाव लड़ने के लिए यहां का मतदाता होना जरूरी है." तेजस्वी यादव ने ये भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट को इस पर संज्ञान लेना चाहिए और चुनाव आयोग से स्पष्टीकरण मांगना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Bihar Elections 2025: क्या शकील अहमद बचा पाएंगे कांग्रेस का किला? किसे चुनेगी कदवा की जनता

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
सम्राट कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं को AI की ट्रेनिंग, और भी बहुत कुछ
सम्राट कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं को AI की ट्रेनिंग, और भी बहुत कुछ
छात्र आंदोलन पर संग्राम जारी, मनोज झा बोले- ‘पहले स्वीकारोक्ति हो, फिर चर्चा’, BJP ने कहा- भाग गए...
छात्र आंदोलन पर संग्राम जारी, मनोज झा बोले- ‘पहले स्वीकारोक्ति हो, फिर चर्चा’, BJP ने कहा- भाग गए...

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget