एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'हम गांधी की राह पर...', बोले शकील अहमद- प्रतिकार और प्रतिशोध के रास्ते ही मिली आजादी

Shakeel Ahmed Khan: कांग्रेस विधायक शकील अहमद ने कहा कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जमाने में भी संविधान समीक्षा की बात उठी थी. उन्होंने कहा कि अब पीएम मोदी के समय में भी इसकी मांग हो रही है.

Shakeel Ahmed Khan News: बिहार विधानसभा में शीलकालीन सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को विपक्ष ने सदन के अंदर और बाहर जमकर हंगामा किया. इस दौरान मीडिया से बात करते हुए संविधान दिवस पर कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान ने बड़ी बात कही. उन्होंने कहा कि जब भी बीजेपी स्ता में आती है, संविधान समीक्षा की बात करने लगती है, जबकि इसे काफी सोच समझ कर बनाया गया है. 2 साल 11 महीना तक संविधान सभा की बैठक हुई थी. 

संविधान को लेकर शकील अहमद ने क्या कहा?

शकील अहमद खान ने कहा कि आजादी के सूरमाओं ने बड़े-बड़े नेताओं ने उसमें बात करके सही और देश हित में फैसला किया और तब इस संविधान को अपनाया गया. संविधान को लेकर अब सुप्रीम कोर्ट ने भी जजमेंट दिया है कि सेकुलरिज्म और धर्म निरपेक्षता सोशलिज्म के जो प्रावधान हैं और जो भी प्रावधान संविधान के अंदर हैं, उसके खिलाफ बीजेपी काम कर रही है. 

आरजेडी नेता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जब भी आई है, चाहे वह स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जमाने की हो , उस समय भी संविधान समीक्षा की बात उठी थी. अब जब पीएम मोदी आए तो भी संविधान समीक्षा की बात उठी है. पूर्व राष्ट्रपति की अध्यक्षता में भी संविधान समीक्षा की बात की गई. बार-बार संविधान से छेड़छाड़ करने की जो बात भारतीय जनता पार्टी की तरफ से की जा रही है, इसके पीछे इन लोगों की क्या मानसिकता है. यह लोग वक्फ बोर्ड संशोधन बिल लेकर आते हैं. 

क्या संविधान बचाना मुद्दा नहीं- शकील अहमद

उन्होंने आगे कहा कि नागपुर में 52 साल तक जिन्होंने झंडा नहीं फहराया हो, वो ऐसी बात कर रहे हैं. हम गांधी की राह पर हैं. हम प्रतिकार करेंगे प्रतिशोध करेंगे. प्रतिकार और प्रतिशोध के रास्ते हमने आजादी हासिल की है. शकील अहमद खान से जब पूछा गया कि सत्तारूढ़ दल कह रहा है कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, तो इस पर उन्होंने कहा की क्या संविधान बचाना मुद्दा नहीं है. आज संविधान दिवस है और हमारे बाप दादाओं ने जिस संविधान को बचाने के लिए कुर्बानी दी है. उसे बचाने का जिम्मेदारी अब हमारे ऊपर है.

ये भी पढ़ेंः Bihar Politics: 'महागठबंधन सरकार में हुई जातीय गणना', अब अशोक चौधरी ने दिया तेजस्वी यादव को जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स
'सड़क पर आने के अलावा...', छात्रों के प्रदर्शन को मिला तेजस्वी यादव का साथ
'सड़क पर आने के अलावा...', छात्रों के प्रदर्शन को मिला तेजस्वी यादव का साथ
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
पटना में PhD होल्डर्स का हल्लाबोल, लोकभवन मार्च में पुलिस से टकराव
पटना में PhD होल्डर्स का हल्लाबोल, लोकभवन मार्च में पुलिस से टकराव

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget