एक्सप्लोरर

Bihar Congress: 'कांग्रेस उन सभी तीन सीटों...', अखिलेश सिंह के दावा से बिहार BJP की बढ़ेगी बेचैनी!

Akhilesh Singh: अखिलेश प्रसाद सिंह ने बिहार बीजेपी को लेकर रविवार को बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि बिहार में बीजेपी को एक भी सीट नहीं मिलने वाली है.

Bihar Congress: बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह से आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रविवार को एक बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि बिहार में भाजपा को एक भी सीट नहीं मिलने वाली है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस उन सभी तीन सीटों पर भारी मतों से जीत हासिल करेगी, जहां दूसरे चरण में वोट डाले गए हैं. बाकी बची 6 सीटों पर भी कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करेगी. कांग्रेस किसी एक जाति-धर्म की पार्टी नहीं है. देश में परिवर्तन की लहर चल रही है, यही कारण है कि भाजपा की परेशानी बढ़ गई है.

बीजेपी पर साधा निशाना

अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से जीते मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया. दिल्ली विधानसभा के पिछले दो चुनाव में अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. वह जिस मुद्दे को उठाते थे, इससे सरकार परेशान हो जाती थी. दूसरी तरफ झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल में बंद कर दिया गया. देश के लोकतंत्र में इस तरीके का काम पहले कभी नहीं होता था. आज मुद्दे को उठाने वालों को जेल में भेजा जा रहा है.

अनंत सिंह को लेकर क्या बोले अखिलेश सिंह?

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा 400 पार का नारा दे रही है. इसका क्या मतलब है? वह संविधान को बदलना चाहती है. भाजपा को देश के लोग सीरियस नहीं लेते हैं. मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह को पैरोल दिए जाने पर कहा कि किसकी सरकार ने उनके घर में एके-47 रखकर फंसाया गया था, यह मीडिया को दिखाना चाहिए. जिन लोगों ने अनंत सिंह को साजिश के तहत जेल भेजने का काम किया, उन्होंने ही अब राजनीतिक फायदे के लिए उनको पैरोल दिलवाया. बता दें कि पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह आज (5 अप्रैल) पैरोल पर जेल से 15 दिनों के लिए बाहर निकले हैं.

ये भी पढ़ें: Pappu Yadav: 'सौ-सौ करोड़ रुपये...', खिलाफ में अपनाए गए राजनीतिक हथकंडे पर पप्पू यादव का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
लालू यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी को नोटिस
लालू यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी को नोटिस
बिहार में 31 अक्टूबर तक अलर्ट! बिजली गिरने और तेज हवाओं का खतरा
बिहार में 31 अक्टूबर तक अलर्ट! बिजली गिरने और तेज हवाओं का खतरा
बिहार MLC चुनाव: दरभंगा स्नातक सीट पर रोमांचक मुकाबला, शिक्षक सीटों पर सभी मौजूदा MLC हारे
बिहार MLC चुनाव: दरभंगा स्नातक सीट पर रोमांचक मुकाबला, शिक्षक सीटों पर सभी मौजूदा MLC हारे

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget