एक्सप्लोरर

Pappu Yadav: 'सौ-सौ करोड़ रुपये...', खिलाफ में अपनाए गए राजनीतिक हथकंडे पर पप्पू यादव का बड़ा बयान

Bihar Election 2024: पप्पू यादव रविवार को गया पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर मीडिया से खुलकर बातचीत की और राजनीतिक पार्टियों पर कई गंभीर आरोप भी लगाए.

Pappu Yadav: बोधगया के शेखवारा में रविवार को पूर्व सांसद पप्पू यादव श्री श्री रविशंकर के आश्रम पहुंचे. वहां उन्होंने बताया कि पूरी दुनिया पूर्णिया और पप्पू यादव को देख रही थी. पूर्णिया हॉट सीट बन गई थी. सारे दल एक हो गए थे वहां मेरे खिलाफ कोई दल नहीं बचा. सौ-सौ करोड़ रुपये खर्च किए गए. पक्ष और विपक्ष ने मिलकर कोई भी पाप नहीं बचा जो इन लोगों ने नहीं किया. आज देश को बचाने के लिए सबको प्रयास करना चाहिए. व्यक्तिगत दुश्मनी का कोई मतलब नहीं है. राजनीति में कोई परमानेंट कोई दोस्त या दुश्मन नहीं होता है. यह मेरा मानना है.

पक्ष और विपक्ष दोनों पर पप्पू यादव ने लगाया आरोप

पप्पू यादव ने कहा कि जहां पर मीसा भारती और रोहिणी आचार्य चुनाव लड़ रही हैं. वहां हमारे नेताओं के माध्यम से बेटी की मदद की जाएगी. सब कुछ छोड़कर नीतीश कुमार तीन दिन पूर्णिया में रहे. विपक्ष पांच दिन बैठा. तीनों पार्टियों के 140 एमएलए हैं सभी पैसे वाले हैं. सारे पदाधिकारियों को पप्पू यादव को खत्म करने के लिए केंद्रीत कर दिया गया था.

अनंत सिंह पर बोले पप्पू यादव

अनंत सिंह के पैरोल पर रिहा होने पर पूर्व सांसद ने कहा सब लोग एक ही थाली के चट्टे बट्टे हैं. सच की राजनीति खत्म हो गई है. आज गठबंधन की राजनीति और चुनाव जीतने के लिए कीचड़ को कीचड़ से साफ करिएगा. वहीं, आगे पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि किसानों के एमएसपी, महंगाई पर क्या हुआ? रोजगार, विशेष राज्य, मगध का विशेष पैकेज. रोपे हैं बबूल तो खजूर खाएंगे? पीएम की हवा नहीं दिखी और न ही युवाओ में जोश दिखा. अब कोई रास्ता नहीं बचा है इसलिए फिर से अयोध्या गए हैं. जब राम मंदिर को राजनीति से छोड़कर आस्था से जोड़ लिया और वहां पर इनकी कोई राजनीति नहीं चली तो फिर से एक बार पुलवामा दोहराने की कोशिश की गई है. 

आगे उन्होंने कहा कि चुनाव के समय ही भारत के जवानों पर हमला क्यों होता है? यह देश की जनता जानना चाहती है कि यह संयोग है या इत्तेफाक है. मंदिर और जवान के नाम पर राजनीति कर रहे हैं. इसकी सुप्रीम कोर्ट से जांच होनी चाहिए. यह मैच फिक्सिंग तो नहीं? क्या यह पुलवामा 2 तो नहीं है. पूरा का पूरा डायवर्सिटी है. कोई मुद्दा नही बचा है. कोई भी पार्टी इस घटना का राजनीति न करे इसके लिए चुनाव आयोग से आग्रह किया है.

ये भी पढे़ं: Elections 2024: 'पीएम मोदी पीरजादा हैं, लेकिन ज्ञान की बात नहीं करते', झंझारपुर रैली में शहजादा वाले बयान पर तेजस्वी का पहलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
Mrityunjay Tiwari Resignation: मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget