एक्सप्लोरर

Watch: 2024 से पहले फिर पुलवामा जैसा...', कांग्रेस नेता अजीत शर्मा का PM मोदी पर विवादित बयान, भड़के शाहनवाज हुसैन

Bihar Politics: कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा है. उन्होंने पुलवामा हमले को लेकर विवादित बयान दिया है.

भागलपुर: देश में आगामी 2024 में होने वाली लोकसभा चुनाव को लेकर पूरे देश में राजनीतिक सरगर्मी तेज है. महागठबंधन को मजबूती देने के सीएम नीतीश कुमार के प्रयासों के बाद बिहार में भी राजनीतिक पारा चढ़ा हुआ है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देश के 140 करोड़ जनता से 'मन की बात' की. पीएम मोदी के रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 100 एपिसोड पूरा हुआ. इसको लेकर बिहार में सियासत तेज हो गई है. बिहार में कांग्रेस ने इसे लेकर निशाना साधा है.

कांग्रेस विधायक दल के नेता अजित शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी तो सत्ता के पहले से 'मन की बात' बोल रहे हैं. उन्होंने रोजगार देने की बात कही थी. 'मन की बात' का उल्टा असर पड़ा. उन्होंने पीएम मोदी पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा ''चुनाव जीतने के लिए पुलवामा में सैनिकों को मरवाते हैं ये भी आपके मन की बात है. 2024 के पहले फिर आप इसी तरह कीजियेगा चाहे सैनिक की हत्या करवाइयेगा. मन की बात जनता जानती है. साल 2024 में जवाब मिलेगा.'' 

भागलपुर विधायक सह कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने कहा पीएम मोदी के 'मन की बात' का उल्टा असर हो रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि न तो वे बेरोजगारी खत्म कर पाए न ही महंगाई खत्म कर पाए उल्टे गरीबों के मुंह से निवाला छीन लिया. अजीत शर्मा ने कहा ''वह चुनाव के समय एक बार पुलवामा में सैनिकों को मरवाने का काम किए हैं. अब 2024 का चुनाव सामने है फिर सैनिकों को मौत के घाट उतार कर वह राजनीति करेंगे उससे भी संभव नहीं होगा तो वह हिंदू मुस्लिम को लड़ा कर अपनी वोट बैंकिंग को मजबूत करने का काम करेंगे यह कहीं से सही नहीं है.''

शाहनवाज हुसैन का पलटवार

कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा के बयान पर बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने पलटवार किया है. शाहनवाज हुसैन ने कहा कि जो देश के पीएम मोदी और सेना का अपमान करेगा उसे देश की जनता जवाब देगी. उन्होंने कहा कि कांग्रेसी भाषा की मर्यादा तोड़ रहे हैं और जो भी प्रधानमंत्री को अपशब्द कहेगा शहीदों का अपमान करेगा देश का अपमान करेगा उसको देश की जनता माफ करने वाली नहीं है.

इसे भी पढ़ें: Bihar Politics: 'जो तटस्थ हैं, समय लिखेगा उनका भी इतिहास', सुशील कुमार मोदी इशारों-इशारों में ये किसे समझा गए?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget