एक्सप्लोरर

शराबबंदी पर CM नीतीश कुमार सख्त, कहा- किसी के भी करीबी हों, भेजा जाए जेल

नीतीश कुमार ने कहा कि शराबबंदी लोगों की भलाई के लिए है और यह आगे भी लागू रहेगी और इसमें कोई ढिलाई नहीं दी जाएगी. उन्होंने शराब के नुकसान को लेकर कहा कि इससे कैंसर जैसी गंभीर बीमारी होती है.

पटना: बिहार पुलिस की ओर से आयोजित किए जा रहे पुलिस सप्ताह में मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हिस्सा लेने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने अपनी सरकार और प्रशासन के कामों की जमकर तारीफ की. वहीं उन्होंने बिहार में लागू शराबबंदी पर बयान दिया है. दरअसल, मुख्यमंत्री के मुताबिक शराबबंदी एक सही फैसला है. पुलिस और मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने शराब से होने वाली अनेक बीमारियों को भी गिनवाया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि शराबबंदी लोगों की भलाई के लिए है और यह आगे भी लागू रहेगी और इसमें कोई ढिलाई नहीं दी जाएगी. वहीं शराबबंदी के बाद भी बिहार में शराब मिलने की बात पर उन्होंने कहा कि कुछ लोग गड़बड़ करने वाले होते ही हैं. लेकिन इससे यह साबित नहीं होता कि शराबबंदी गलत है. इस दौरान सीएम ने अच्छे काम करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कुछ दिन पहले यह खबर आई थी कि शराब तस्करों ने एक दारोगा की हत्या कर दी. इसपर हमलोगों ने संज्ञान लेते हुए कहा है कि कहीं भी ऐसी कार्रवाई करने पुलिस वाले जाएं तो पूरी टीम जाएं. इक्का-दूक्का पुलिसकर्मी मौके पर नहीं जाएं. सीएम ने साफ-साफ कह दिया कि शराबबंदी कानून में कोई ढिलाई नहीं दी जाएगी और यह कड़ाई से लागू रहेगी.

नीतीश ने शराब से होने वाली बीमारियों को भी गिनवाया

वहीं उन्होंने शराब के नुकसान को लेकर कहा कि इससे कैंसर जैसी गंभीर बीमारी होती है. यह लंग्स कैंसर, माउथ कैसर और पैंक्रियाज जैसे कैंसर को जन्म देता है. उन्होंने कहा कि इस सभी बीमारियों से समाज को बचने की जरूरत है. जिसके लिए हम लोग शराबबंदी करने का फैसला किया था. इतना ही नहीं मुख्यमंत्री ने शराब माफियाओं के खिलाफ प्रशासन को सख्त कार्यवाई करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति किसी का भी नज़दीकी हो उसे सजा मिलनी चाहिए. चाहे वो प्रदेश का हो या अन्य प्रदेश में बैठ कर बिहार में शराब सप्लाई करता हो.

गौरतलब है कि हाल ही में बीजेपी एमएलसी ने बिहार में शराबबंदी पर पुनः विचार करने की बात सरकार को मीडिया के जरिए कही थी. पार्टी के एमएलसी संजय पासवान ने शराबबंदी पर सरकार को रीथिंक करना चाहिए. हालांकि उनके जवाब में बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा था कि शराबबंदी को लेकर संजय पासवान की अपनी सोच हो सकती है. मगर सरकार शराबबंदी को लेकर जो कार्य कर रही है वह सही है. उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति अपने व्यक्तिगत विचार के तहत बात करता है.

यह भी पढ़ें-

LJP अध्यक्ष चिराग पासवान को इस बात का सता रहा डर, खुद मीडिया में किया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget