एक्सप्लोरर

LJP अध्यक्ष चिराग पासवान को इस बात का सता रहा डर, खुद मीडिया में किया खुलासा

चिराग ने कहा कि मुख्यमंत्री कभी भी दलित के हितैषी नहीं रहे हैं. उन्होंने तो अनुसूचित जाति को बांटने की साजिश की और बांटकर अपना वोट बैंक बनाया. उन्होंने अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को भी वोट बैंक बनाने की कोशिश की है.

पटना: एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान इन दिनों बिहार की राजनीति में थोड़े कम सक्रिय हैं. हालांकि, अब भी वो सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ते. इसी क्रम में गुरुवार को फिर एक बार उन्होंने सूबे के मुखिया पर निशाना साधते हुए कहा है कि उन्हें डर है कि बिहार कहीं बुजुर्ग प्रदेश बनकर ना रह जाए. बिहार कहीं ऐसा राज्य ना बन जाए जहां युवा रहना ही ना चाहें.

बिहार को कोई नहीं बचा सकता

उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में राज्य में ऐसे पर परिवार जो सक्षम हैं, वो अपने बेटे-बेटियों को यहां पढ़ाना नहीं चाहते. वहीं, जो बाहर पढ़ने जाते हैं, वो वहीं के होकर रह जाते हैं. ये हर बिहारी का सवाल है. लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री ऐसी मुद्दे पर आंखे बंद कर बैठे हुए हैं. अब भी अगर वो अपनी आंखें नहीं खोलेंगे तो बिहार को बर्बादी के कागार पर जाने से कोई नहीं बचा सकता.

अपराध पर रोक लगाए सीएम नीतीश

बिहार बजट को लेकर उन्होंने कहा कि बजट में सात निश्चय पार्ट-2 के लिए प्रावधान किया गया है, जो भ्रष्टाचार का अड्डा है. पिछले सात निश्चय योजना में क्या हुआ? नल-जल योजना से एक भी गांव के लोग संतुष्ट नहीं हैं. कहीं गुणवत्ता का खयाल नहीं रखा गया. ऐसे में वो फिर से बिहार के मुख्यमंत्री हैं, इसलिए उनसे आग्रह है कि वो भ्रष्टाचार पर नियंत्रण करें. साथ ही अपराध पर भी रोक लगाएं.

चिराग ने कहा कि मुख्यमंत्री कभी भी दलित के हितैषी नहीं रहे हैं. उन्होंने तो अनुसूचित जाति को बांटने की साजिश की और बांटकर अपना वोट बैंक बनाया. उन्होंने अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को भी वोट बैंक बनाने की कोशिश की है. एक सेक्युलर छवि दिखाकर उन्होंने समाज को बांटा है. वहीं, जब चुनाव में अल्पसंख्यक का साथ नहीं मिला तो बदले की भावना से उनके लिए बजट में कुछ खास नहीं किया गया.

नीतीश कुमार मुझसे क्यों घबरा रहे?

वहीं, नीतीश द्वारा उन्हें टारगेट करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वो मुझे टारगेट पर लेकर क्या करेंगे? क्या उन्होंने मेरी पार्टी तोड़ दी? क्या उन्होंने मुझे खत्म कर दिया? अगर मुझे खत्म ही कर ही दिया तो वो मुझसे घबरा क्यों रहे हैं? वो क्यों मेरी पार्टी को इतनी अहमियत क्यों दे रहे हैं? क्यों मेरे पार्टी के लोगों को अपने साथ कर रहे हैं?

उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री को ये भी बताना चाहता हूं कि उन्होंने जो जिम्मेदारी राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह को दी है, वो भी उनके साथ विश्वासघात कर रहे हैं. आरसीपी जी मुख्यमंत्री को धोखा दे रहे हैं या वो खुद भी धोखे में हैं. जहां तक एलजेपी की बात है तो एलजेपी ने संघर्ष का रास्ता चुना है. हमारी लड़ाई बिहार की अस्मिता की है, जिन्हें आराम और सुख चाहिए वो जहां जाना चाहते हैं जाएं.

यह भी पढ़ें -

सुशील मोदी का आरोप- शराब माफिया के साथ है राहुल गांधी की कांग्रेस, कर रही राजनीतिक मदद तारकिशोर प्रसाद बोले- बिहार में युवा शक्ति के विकास के साथ मिलेंगे रोजगार के नए अवसर
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget