एक्सप्लोरर

Nitish Kumar News: पाला बदलने के बाद CM नीतीश से अमित शाह ने की थी बात? कटिहार में मुख्यमंत्री ने किया खुलासा

Lok Sabha Election 2024: सीमांचल में एनडीए के प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे हुए हैं. इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने भी चुनावी सभा को संबोधित किया.

Nitish Kumar News: कटिहार में एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे हुए हैं. इस दौरान मंच पर सीएम नीतीश कुमार भी मौजूद रहे. वहीं, सभा को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि यहां पहले क्या होता था? झगड़े होते थे. जब हम भाजपा के साथ काम सरकार बनाएं तो कभी हिन्दू-मुस्लिम में झगड़ा नहीं हुआ. 2006 में हम पंचायत चुनाव में महिलाओं को 50% आरक्षण दिया. पुलिस में 30 हजार से ज्यादा महिलाएं हैं. सभी 40 सीट बिहार में एनडीए जीतेगा. देश में एनडीए 400 पार जाएगा. 
हम अब कहीं बाएं दाएं नहीं जाएंगे. जहां हैं वहीं रहेंगे. जब हम इधर उधर बीच में हुए थे. तब भी अमित शाह हमसे बात किए थे. हम आग्रह करते हैं कटिहार से जदयू प्रत्याशी दुलाल चंद गोस्वामी को विजयी बनाएं.

लालू यादव पर सीएम नीतीश का हमला

वहीं, एक बार फिर लालू यादव पर हमला बोलते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में पहले कोई काम नहीं होता था. पति-पत्नी का राज था. शाम में कोई नहीं निकलता था. तेजस्वी यादव का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि उन लोगों को हम दो बार मौका दिए. गड़बड़ करते रहे. हम अलग हो गए. आगे उन्होंने कहा कि हमारा संबंध बीजेपी से आज का नहीं है. जब नामकरण हुआ तब से हम बीजेपी के साथ हैं. रात में अब लड़का लड़की सब घूमते हैं. पहले शाम में कोई निकलता नहीं था. अब किसी को डर नहीं है.

सीमांचल की तीन सीटों पर चुनावी मैदान में है जदयू

बता दें कि मुस्लिम बहुल सीमांचल के तीन जिला कटिहार, पूर्णिया किशनगंज में 26 अप्रैल को वोटिंग है. सीमांचल की इन तीनों सीटों पर जदयू लड़ रही है. कटिहार में महागठबंधन से कांग्रेस के प्रत्याशी हैं. तारीक अनवर चुनाव लड़ रहे हैं. इस क्षेत्र में चुनाव को लेकर जनसभा का दौर शुरू हो गया है. आज केंद्रीय मंत्री अमित शाह और सीएम नीतीश ने लोगों को संबोधित किया. किशनगंज में एआईएमआईएम के प्रत्याशी अखतरुल ईमान के लिए पार्टी प्रमुख ओवैसी की जनसभा है. 

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: पूर्णिया में कोल्ड वार, तेजस्वी यादव ने पप्पू यादव को बताया BJP का एजेंट, जवाब मिला 'आप तो बीजेपी से डरते हैं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने खरगे को घेरा, 'राजनीतिक विरोध तर्कों पर आधारित हो, न कि...'
चिराग पासवान ने खरगे को घेरा, 'राजनीतिक विरोध तर्कों पर आधारित हो, न कि...'
'हमारी क्या...' अनंत सिंह को JDU से निकाले जाने पर बोले RLM प्रमुख कुशवाहा
'हमारी क्या...' अनंत सिंह को JDU से निकाले जाने पर बोले RLM प्रमुख कुशवाहा
पटना में 8 साल बाद लगा एक्सपो, ऑटोमोबाइल से हैंडीक्राफ्ट्स तक... सैकड़ों स्टॉल
पटना में 8 साल बाद लगा एक्सपो, ऑटोमोबाइल से हैंडीक्राफ्ट्स तक... सैकड़ों स्टॉल
खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत, PM मोदी पर टिप्पणी का आरोप
खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत, PM मोदी पर टिप्पणी का आरोप

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- 'मैंने मोसाद और IDF को...'
ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- 'मैंने मोसाद और IDF को...'
आयुष्मान की 'उड़ता तीर' ने संडे को काटा गदर, 'हैवान'-'पेद्दी' समेत साल 2026 की 30 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
'उड़ता तीर' ने संडे को काटा गदर, साल 2026 की 30 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
Embed widget