एक्सप्लोरर

Bihar Politics: पूर्णिया में कोल्ड वार, तेजस्वी यादव ने पप्पू यादव को बताया BJP का एजेंट, जवाब मिला 'आप तो बीजेपी से डरते हैं'

Lok Sabha Elections: आरजेडी के लिए प्पपू यादव बड़ी चुनौती बनकर उभरे हैं. जिस तरह उन्हें जन समर्थन मिल रहा है उससे तो ये साफ है कि वो पूर्णिया में बीमा भारती के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं.

Lok Sabha Elections 2024: दूसरे चरण का चुनाव नजदीक आते ही पूर्णिया में तेजस्वी यादव और पप्पू यादव के बीच जुबानी जंग और तेज हो गई है. जहां तेजस्वी ने पप्पू यादव को बीजेपी का एजेंट बताया वहीं पप्पू यादव ने कहा कि तेजस्वी बीजेपी से डरते हैं और राहुल गांधी बीजेपी से लड़ते हैं. 

पूर्णिया में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को वोटिंग है. पप्पू यादव के निर्दलीय चुनाव लड़ने के कारण पूर्णिया हॉट सीट बन गयी है. महागठबंधन से RJD प्रत्याशी बीमा भारती हैं. एनडीए से जदयू प्रत्याशी संतोष कुशवाहा हैं. त्रिकोणीय मुकाबला है. तेजस्वी इस सीट को जीतने के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं. 

तेजस्वी ने पप्पू यादव पर साधा निशाना

दरअसल शुक्रवार (19 अप्रैल) को पूर्णिया में तेजस्वी ने आरजेडी प्रत्याशी बीमा भारती के लिए जनसभा की थी. उसी दौरान तेजस्वी ने पप्पू यादव को बीजेपी का एजेंट बताया था. तेजस्वी ने कहा था कि यह वही लोग हैं जिन्होंने पिछले चुनाव में कसम खाई थी कि तेजस्वी चुनाव जीता तो राजनीति से संन्यास ले लेंगे. कसम खाने वाले लोग आज बेशर्मी से खड़े हैं. 

तेजस्वी यादव ने ये भी कहा कि "पिछले चुनाव में पप्पू मुख्यमंत्री का उम्मीदवार बनकर घूम रहे थे. बीजेपी के पैसे से हेलिकॉप्टर से दौरा कर रहे थे. ऐसे लोग यादव और मुस्लिमों के बीच जाकर कह रहे हैं कि मुझे जिताइए. जीतने के बाद हम कांग्रेस में जाएंगे. तेजस्वी ने कहा की कांग्रेस हमारे साथ मजबूती से खड़ी है." 

पप्पू यादव का तेजस्वी पर पलटवार

वहीं पप्पू यादव पूरे दमखम के साथ चुनावी प्रचार में लगे हैं. कैंपेनिंग के दौरान पप्पू यादव ने शनिवार (20 अप्रैल) को एबीपी न्यूज से बातचीत में तेजस्वी पर पलटवार किया. पप्पू ने कहा कि तेजस्वी बीजेपी से डरते हैं. उन्हें सीबीआई, ईडी का डर है. तेजस्वी बीजेपी से लड़ने के बजाए हमसे लड़ रहे हैं. बीजेपी पर कुछ नहीं वह बोलते हैं. तेजस्वी की पहचान लालू के बेटे के तौर पर है. इससे ज्यादा उनकी कोई पहचान नहीं. तेजस्वी सिर्फ अपना फायदा देखते हैं. 

पप्पू यादव ने कहा कि "सिवान में शहाबुद्दीन के परिवार, नवादा में राजबल्लभ यादव के परिवार, प्रमुनाथ सिंह के परिवार के साथ क्या हुआ यह जगजाहिर है. मैं पूर्णिया समेत सीमांचल का बेटा हूं. जनता का आशीर्वाद मुझे मिल गया है. पूर्णिया से जीत रहा हूं. पहले चरण में औसतन भले 63% वोटिंग हुई, लेकिन दूसरे चरण में 70% से ज्यादा वोटिंग सिर्फ पूर्णिया में ही होगी."

पप्पू यादव का दावा है कि कोई मोदी लहर नहीं है. पूर्णिया की जनता चुनाव लड़ रही है. राहुल गांधी बीजेपी से लड़ रहे हैं. कांग्रेस का आशीर्वाद मेरे साथ है. बता दें कि पप्पू यादव के लिये पूर्णिया में कैंपेनिंग के दौरान जमकर नारेबाजी हो रही है. भारी संख्या में समर्थक साथ हैं. पप्पू बुलेट पर सवार होकर भी प्रचार कर रहे हैं.

ये भी पढ़ेंः Bihar weather: बिहार में चिलचिलाती गर्मी का सितम, पारा 44 डिग्री के पार, हीट वेव की चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AK-47 से छात्रों पर चली थी गोली, अब राजभवन मार्च करेंगे तेजस्वी, बोले- 'बिहार की…'
AK-47 मामला: तेजस्वी करेंगे राजभवन मार्च, सम्राट सरकार को बताया निकम्मा!
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget