एक्सप्लोरर

'जब हम मदरसे की...', साधु संतों के समागम में बोले अशोक चौधरी, खामोश क्यों रहे सीएम नीतीश?

Minister Ashok Chaudhary: पटना के बापू सभागार में अशोक चौधरी ने कहा कि जब हम मदरसा की मदद कर सकते हैं तो सनातन की क्यों नहीं कर सकते हैं. नीतीश कुमार ने सभी धर्म का सम्मान एक समान किया है.

धार्मिक न्यास परिषद की ओर से गुरुवार को पटना के बापू सभागार में बड़ा धार्मिक न्यास समागम का आयोजन किया गया, जिसमें राज्य के कई मठ मंदिरों से काफी संख्या में साधु संत जुटे. समागम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, मंत्री अशोक चौधरी, सांसद रविशंकर प्रसाद सहित एनडीए के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. कार्यक्रम को धार्मिक न्यास परिषद के अध्यक्ष और बीजेपी नेता में रणबीर नंदन के नेतृत्व में कराया गया.

हिंदुत्व की राजनीति को पर जोर!

इस कार्यक्रम को लेकर माना जा रहा है कि कहीं ना कहीं चुनाव से पहले बिहार के साधु संतों को एकजुट करके हिंदुत्व की राजनीति को पर जोर दिया जाए और इसके लिए साधु संतों का समागम एक बड़ा चुनावी हथकंडा बन सकता है. कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया, लेकिन वह एक शब्द भी नहीं बोले. 

वहीं जेडीयू नेता और बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि जब हम मदरसे की मदद कर सकते हैं तो सनातन की क्यों नहीं कर सकते हैं. नीतीश कुमार ने सभी धर्म का सम्मान एक समान किया है. जब हम मदरसा के लिए करते हैं तो सवाल नहीं पूछा जाता है, सनातन के लिए कर रहे हैं तो सवाल उठाया जाता है.

इस मौके पर मीडिया से बातचीत में बिहार की राजनीति की ताजा हालात पर भी सम्राट चौधरी और रविशंकर प्रसाद ने विपक्ष पर हमला किया. उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तेजस्वी प्रसाद यादव के अधिकार यात्रा पर कहा बिहार की जनता सब जानती है, लालू परिवार को जनता से कुछ नहीं लेना देना है. 15 साल इन्होंने बिहार को लूटा है और जनता जानती है कि यह बिहार को लूटने वाला परिवार है.

वहीं राहुल गांधी के दिए गए बयान कि चुनाव आयोग वैसी पार्टी को बचा रही है, जो संविधान को खत्म करना चाहते हैं. इस पर सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी संविधान समझते हैं क्या? इस विषय पर राहुल गांधी सुप्रीम कोर्ट भी गए थे, सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें कोई स्टेट दिया क्या? वे ना कानून समझते हैं, ना सुप्रीम कोर्ट के आदेश को समझते हैं, सिर्फ संविधान-संविधान करते रहते हैं. राहुल गांधी को वोट नहीं मिलता है तो वह क्या करें.

रविशंकर प्रसाद का राहुल गांधी पर हमला

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी के लक्षण और आचरण और बदजुबानी प्रधानमंत्री को अपशब्द कहते हैं. देश उन्हें कभी स्वीकार नहीं करेगा. राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं, राहुल गांधी अपनी क्षमता से हैं या परिवार के कारण है यह देश जानता है. विपक्ष के नेता है तो कुछ संस्कारी बनिए, प्रधानमंत्री को फर्जी बताते हैं, राहुल गांधी देश की जनता और वोटर का अपमान करते हैं.

आगे उन्होंने कहा कि देश की जनता ने नरेंद्र मोदी को जिताया है. राहुल गांधी कोई भी बम ले आए फुस हो जाएगा. कर्नाटक वाला उदाहरण रहा है. राहुल गांधी को ना संवैधानिक संस्था पर विश्वास है ना चुनाव आयोग पर, ना मीडिया पर, राहुल गांधी को किस पर विश्वास है. राहुल गांधी जो कहेंगे वही सही होगा."

ये भी पढ़ें: Bihar Junior Doctors Strike: बिहार में हड़ताल पर गए मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर्स, कहा- पूरी हो यह 6 मांगें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नीतीश कुमार कहीं नहीं जा रहे', राज्यसभा के नामांकन के बाद सम्राट चौधरी ने ऐसा क्यों कहा?
'नीतीश कुमार कहीं नहीं जा रहे', राज्यसभा के नामांकन के बाद सम्राट चौधरी ने ऐसा क्यों कहा?
Watch: पटना पहुंचे ईशान किशन, एयरपोर्ट पर बच्चे को किस किया, भारत की जीत पर क्या कहा?
पटना पहुंचे ईशान किशन, एयरपोर्ट पर बच्चे को किस किया, भारत की जीत पर क्या कहा?
बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर BJP का बड़ा बयान, बताया कैसे तय होगा नाम
बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर BJP का बड़ा बयान, बताया कैसे तय होगा नाम
'समृद्धि यात्रा नहीं, विदाई यात्रा कहिए चाचा जी...', नीतीश कुमार पर बरसीं लालू की बेटी रोहिणी
'समृद्धि यात्रा नहीं, विदाई यात्रा कहिए चाचा जी...', नीतीश कुमार पर बरसीं लालू की बेटी रोहिणी

वीडियोज

Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump
Oil Crisis: तेल को लेकर मचे हाहाकार के बीच पुतिन ने किसको दिया ऑफर? | US Israel Iran War | Trump
Pakistan Oil Crisis: युद्ध ने निकाला शहबाज का तेल ! | Iran-Israel War Update
BYD Blade Battery Gen 2 क्या कर देगी Petrol और Diesel की छुट्टी ? #byd #tesla | Auto Live
Donald Trump ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर...ईरान पर बहुत बड़े दावे कर दिए! | Iran-Israel War Update

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच संकट में बांग्लादेश, भारत करेगा दिल खोलकर मदद, भेजेगा 5000 टन तेल
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच संकट में बांग्लादेश, भारत करेगा दिल खोलकर मदद, भेजेगा 5000 टन तेल
बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर BJP का बड़ा बयान, बताया कैसे तय होगा नाम
बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर BJP का बड़ा बयान, बताया कैसे तय होगा नाम
'शशि थरूर का माइक किया बंद, राहुल गांधी को...', गौरव गोगोई ने स्पीकर ओम बिरला पर लगाए गंभीर आरोप
'शशि थरूर का माइक किया बंद, राहुल गांधी को...', गौरव गोगोई ने स्पीकर ओम बिरला पर लगाए गंभीर आरोप
ईशान किशन कब कर रहे शादी, दादा ने कर दिया खुलासा, बच्चे की प्लानिंग को लेकर भी क्रिकेटर ने कही बड़ी बात
ईशान किशन कब कर रहे शादी, दादा ने कर दिया खुलासा, बच्चे की प्लानिंग को लेकर भी क्रिकेटर ने कही बड़ी बात
कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी का कार्ड वायरल, इन दिन लेंगे सात फेरे, 'पार्टी आफ्टर' में शामिल होंगे बड़े सेलेब्स
कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी का कार्ड वायरल, इन दिन लेंगे सात फेरे
Parliament Session 2026 Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
ट्रैक्टर और खेती का सामान खरीदने के लिए सरकार देती है 3 लाख तक की सब्सिडी, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
ट्रैक्टर और खेती का सामान खरीदने के लिए सरकार देती है 3 लाख तक की सब्सिडी, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
गणित के पेपर का QR कोड स्कैन करते ही बज उठा मशहूर गाना, CBSE परीक्षा में सामने आया हैरान करने वाला मामला
गणित के पेपर का QR कोड स्कैन करते ही बज उठा मशहूर गाना, CBSE परीक्षा में सामने आया हैरान करने वाला मामला
Embed widget