एक्सप्लोरर

Bihar Doctors Strike: बिहार में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल का आज दूसरा दिन, कहा- पूरी हो यह 6 मांगें

Bihar Junior Doctors Strike: डॉक्टरों ने कहा कि जब तक सरकार हम लोगों की मांग पूरी नहीं करेगी तब तक हम हड़ताल जारी रखेंगे. ऐसे वार्ता चल रही है, लेकिन मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी.

पीएमसीएच, एनएमसीएच सहित बिहार के सभी मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर्स हड़ताल पर हैं. आज (गुरुवार) हड़ताल का दूसरा दिन है. पीएमसीएच के करीब 1000 से ज्यादा जूनियर डॉक्टरों ने (अलग-अलग विभागों में तैनात फर्स्ट ईयर, सेकंड ईयर और थर्ड ईयर के पीजी स्टूडेंट) कामकाज ठप कर दिया है. 

डॉक्टर सिमरन ने बताया कि जब तक सरकार हम लोगों की मांग पूरी नहीं करेगी तब तक हम हड़ताल जारी रखेंगे. ऐसे वार्ता चल रही है, लेकिन जब तक मुख्य मांगें पूरी नहीं होंगी तब तक हड़ताल जारी रहेगी. सीनियर रेजिडेंट के तौर पर हम लोगों की नियुक्ति की जाए. हमने पीजी कर रखा है. सभी राज्यों में यह सुविधा है, लेकिन बिहार में हम लोगों का प्रमोशन की जगह डिमोशन हो रहा है.

क्या है जूनियर डॉक्टरों की मांग?

1) बॉन्ड पोस्टिंग अवधि- इसे केवल एक वर्ष किया जाए और अनुपालन न करने पर 10 लाख का मुआवजा लागू किया जाए.

2) सीनियर रेजिडेंट के रूप में मान्यता- बॉन्ड सेवा को सीनियर रेजिडेंट (SR) के अनुभव में गिना जाए.

3) वेतन वृद्धि- वर्तमान मानकों और कार्यभार को ध्यान में रखते हुए एसआर के वेतन में उचित एवं न्यायसंगत वृद्धि की जाए.

4) मेरिट-कम-चॉइस पोस्टिंग- बॉन्ड पोस्टिंग पीजी मेरिट-कम-चॉइस के आधार पर और डॉक्टर के संबंधित विभाग/विशेषता में ही की जाए.

5) वेटिंग पीरियड का समावेश- परिणाम घोषित होने और पोस्टिंग शुरू होने के बीच की अवधि को भी बॉन्ड की अवधि में शामिल किया जाए.

6) पहले से अर्जित वेतन- यदि कोई डॉक्टर बॉन्ड पूर्ण होने से पहले इस्तीफा देता है, तो उससे पहले से प्राप्त वेतन वापस न लिया जाए. केवल बॉन्ड दंड ही लागू हो.

अब तो प्राइवेट में ही जाना होगा 

जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल के चलते स्वास्थ्य-व्यवस्था बिगड़ती दिखी. बिहार के सबसे बड़े अस्पताल पीएमसीएच में मरीज सुबह पहुंचे लेकिन इलाज नहीं होने के कारण लौटने लगे. नालंदा की रहने वाली पिंकी कुमारी ने कहा कि मेरे डेढ़ साल के बेटे का 15 दिन पहले ऑपरेशन हुआ था. आज डॉक्टर ने बुलाया था, लेकिन इलाज नहीं होने के कारण लौटकर जा रहे हैं. बताया गया कि अस्पताल बंद है. मसौढ़ी के रहने वाले एक वृद्ध श्याम नंदन प्रसाद ने कहा कि मुझे हमेशा खांसी रहती है. आज पीएमसीएच में इलाज कराने के लिए आए थे, लेकिन अब लौटकर जा रहे हैं. प्राइवेट में ही जाकर इलाज कराना होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
PM Fasal Bima Yojana : किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
Kalyani M4 Indian Army: इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
Embed widget