एक्सप्लोरर

‘CM नीतीश का मिशन-24 छह महीने में हो जाएगा पूरा’, केसी त्यागी ने बता दिया रास्ता, कहा- केंद्र की BJP सरकार गिर जाएगी

CM Nitish Kumar Mission 24: रविवार को जेडीयू अधिवेशन के दौरान पार्टी के तमाम नेताओं ने मिशन 2024 को लेकर कई दावे किए. इधर, केसी त्यागी ने केंद्र सरकार को घेरा और नीतीश कुमार को लेकर नए सुझाव दे दिए.

पटना: राजधानी पटना में रविवार को जेडीयू के खुले अधिवेशन के दौरान जेडीयू के तमाम नेताओं ने मिशन 2024 के लिए कई दावे किए हैं. इसी दौरान जेडीयू नेता केसी त्यागी (KC Tyagi) ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि एक बार नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को छह महीने के लिए केंद्र भेज दें तो दो साल की जगह छह महीने में ही काम हो जाएगा. वो बीजेपी सरकार को गिरा देंगे. नीतीश कुमार पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की आंखों में आंखें डालकर सामना कर सकते. वो न तो ईडी से डरते हैं और न ही सीबीआई (CBI) से डरते हैं. विपक्षी नेताओं में नीतीश कुमार का अलग ही स्थान है.

मिशन 24 ऐसे छह महीने में होगा पूरा

विपक्षी एकता पर कहा कि इसके भी इतने फार्मूले हैं. इसमें बस नीतीश कुमार का मिशन 24 ही कामयाब होगा. बीजेपी अभी कई जगह चुनाव हारी है. यूपी में दो सीटों पर बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी हार गई. उन्होंने कहा कि ये आधी अधूरी एकता नहीं चलेगी. नीतीश कुमार का जो मिशन 24 है वो ही आखिर में काम करेगा. अगर सभी दलों में एकत्रित होकर काम किया होता तो केंद्र में बीजेपी इस तरह से गड्डी जमा कर नहीं बैठती.

मोदी की आंखों की आंखें डालकर सीएम कर सकते हैं सामना

त्यागी ने आगे कहा कि बिहार पार्टी के सभी नेताओं से सिर झुकाकर प्रार्थना करना चाहते हैं कि एक बार नीतीश कुमार को छह महीने के लिए नई दिल्ली भेज दीजिए. जो काम दो साल में होना है वह छह महीने में हो जाएगा. नीतीश कुमार नरेंद्र मोदी की आंखों में आंखें डालकर मुकाबला करेंगे. उनको न तो ईडी का डर है और न ही सीबीआई का डर है. बता दें कि रविवार को जेडीयू खुला अधिवेशन में जेडीयू नेताओं ने कई चीजों पर मंथन किया है. इस दौरान नीतीश कुमार, ललन सिंह, उपेंद्र कुशवाहा, उमेश कुशवाहा समेत कई नेता मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें- Cricket ODI: Ishan Kishan ने शानदार उपलब्धि के बाद लिखा ये इमोशनल नोट, लोगों का इस प्रकार किया शुक्रिया अदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव का लोकभवन मार्च, वॉटर कैनन-टियर गैस तैयार, कई रास्ते बंद
तेजस्वी यादव का लोकभवन मार्च, वॉटर कैनन-टियर गैस तैयार, कई रास्ते बंद
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget