एक्सप्लोरर

Nitish Kumar News: बाढ़ को लेकर CM नीतीश ने की हाई लेवल मीटिंग, पीड़ितों के खाते में भेजी सहायता राशि

Bihar Flood: सीएम नीतीश ने बाढ़ प्रभावित 13 जिलों के परिवारों के खातों में डीबीटी के जरिए सहायता राशि भेजी है. उन्होंने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की और प्रभावितों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया.

Nitish Kumar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' में आयोजित बैठक में वर्ष 2024 में राज्य में 13 जिलों में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों के खाते में डीबीटी के जरिए सहायता राशि भेजी. इसका उन्होंने शुभारंभ किया. मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को बाढ़ 2024 के दौरान चलाए गए राहत एवं बचाव कार्य से संबंधित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की. समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराते रहें. सरकार में आने के बाद से आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए हमलोग लगातार तत्पर रहते हैं. 

सीएम ने आगे कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किसानों की फसल क्षति का आकलन कराएं और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएं. आज प्रथम चरण में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों के खाते में राशि हस्तांतरित की गई है.

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि द्वितीय चरण में आए बाढ़ से प्रभावित परिवारों को 9 अक्टूबर तक उनके खाते में राशि अवश्य हस्तांतरित करा दें. प्रथम चरण में आए बाढ़ से हुई फसल क्षति को लेकर किसानों के बीच यथाशीघ्र राशि का भुगतान कराएं. बाढ़ के दौरान जिन बांधों को क्षति पहुंची है, उनका शीघ्र पुनस्थापन कार्य कराएं. साथ ही पथ निर्माण एवं ग्रामीण कार्य विभाग बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों का पुनस्थापन कार्य भी जल्द से जल्द कराए. बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़जनित बीमारियों को लेकर चिकित्सा सेवा की पूरी व्यवस्था रखें.

मुख्य सचिव ने बाढ़ को लेकर दी जानकारी

वहीं, बैठक में आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि 20 सितंबर से 29 सितंबर के बीच गंगा नदी के जलस्तर में हुई वृद्धि से 13 जिले बाढ़ से प्रभावित हुए. प्रथम चरण में 28.34 लाख की आबादी प्रभावित हुई. द्वितीय चरण में 29 सितंबर से नेपाल एवं उत्तर बिहार के समीपवर्ती जिलों में हुई भारी वर्षापात के कारण गंडक, कोशी आदि नदियों में जलस्तर में अप्रत्याशित वृद्धि होने से राज्य के 18 जिलों में बाढ़ की स्थिति बनी.

आगे उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ बाढ़ आपदा प्रबंधन मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप सभी कार्रवाई की जा रही है और प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता प्रदान की जा रही है.

ये भी पढे़ं: Bihar News: 'मुख्यमंत्री होता किस लिए है'? बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री भेजने के बाद कांग्रेस नेता का सीएम पर निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार NDA की बड़ी बैठक खत्म, नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने से पहले कौन सा प्लान बना?
बिहार NDA की बड़ी बैठक खत्म, नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने से पहले कौन सा प्लान बना?
LPG Crisis News Live: भोपाल में घरेलू LPG सिलेंडर की कालाबाजारी, राजस्थान में पूर्व सीएम के OSD बोले- समस्या आ रही है
Live: भोपाल में घरेलू LPG सिलेंडर की कालाबाजारी, राजस्थान में पूर्व सीएम के OSD बोले- समस्या आ रही है
Bihar LPG Crisis: गैस के लिए मारामारी के बीच सभी जिलों के DM-SP संग हुई बैठक, लिया गया बड़ा फैसला
LPG के लिए मारामारी के बीच बिहार के सभी जिलों के DM-SP संग हुई बैठक, लिया गया बड़ा फैसला
Nawada News: नवादा जिले में अपराधियों का तांडव! युवक की गला रेतकर हत्या, इलाके में दहशत
नवादा जिले में अपराधियों का तांडव! युवक की गला रेतकर हत्या, इलाके में दहशत

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, देखें वीडियो
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Embed widget