एक्सप्लोरर

Watch: 'मोदी का परिवार' कैंपेन को मिला JDU का साथ, CM नीतीश कुमार ने लालू यादव को कैसे घेरा?

Modi Ka Parivar: लालू प्रसाद ने जन विश्वास महा रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिवारवाद पर निशाना साधे जाने पर पलटवार किया था. इसी पर अब राजनीति शुरू हो गई है.

पटना: देशभर में परिवारवाद की राजनीति को लेकर बहस शुरू हो गई है. बीजेपी की ओर से सोशल मीडिया (Social Media) पर 'मोदी का परिवार' (Modi Ka Parivar) कैंपेन को अब सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की पार्टी जेडीयू का भी साथ मिल गया है. जेडीयू ने अपने एक्स हैंडल से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक पुराना वीडियो बीते सोमवार (04 मार्च) को शेयर किया है. इसमें नीतीश कुमार आरजेडी के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) पर तंज कसते नजर आ रहे हैं.

दरअसल, लालू प्रसाद ने बीते रविवार को पटना में आयोजित जन विश्वास महा रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिवारवाद पर निशाना साधे जाने पर पलटवार किया था. इसके बाद बीजेपी ने सोशल मीडिया पर 'मोदी का परिवार ' कैंपेन शुरू कर दिया. बिहार भाजपा के अध्यक्ष सम्राट चौधरी सहित कई नेताओं ने सोशल मीडिया पर अपने अकाउंट में अपने नाम के साथ 'मोदी का परिवार' जोड़ लिया.

'पूरा बिहार हमारा परिवार'

बिहार में सीएम नीतीश कुमार बीजेपी के साथ हैं और इस कैंपेन को बिहार में जेडीयू का भी साथ मिला है. जदयू ने अपने एक्स हैंडल से नीतीश कुमार का जो वीडियो शेयर किया है उसमें वो पूरे बिहार को अपना परिवार बता रहे हैं. वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा गया है "पूरा बिहार हमारा परिवार." यह भी लिखा है, "राजनीति में परिवारवाद को बढ़ावा देने वालों को माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी का करारा जवाब."

शेयर किए गए वीडियो में क्या कह रहे हैं नीतीश?

नीतीश कुमार अपने बयान में कह रहे हैं, "जननायक कर्पूरी ठाकुर कभी अपने परिवार को आगे नहीं बढ़ाए. एक ही बात जान लीजिए जननायक कर्पूरी ठाकुर से सीख कर हमने भी किसी अपने परिवार को आगे नहीं बढ़ाया. हम और लोगों को बढ़ावा देते हैं. इस सब चीजों को याद रखिए. कौन क्या बोलता है इससे हमको कोई मतलब नहीं है. बोलते रहे. कोई लेना देना नहीं है."

यह भी पढ़ें- Amit Shah Bihar Visit: अमित शाह के बिहार दौरे का सियासी मायने समझें, OBC वोट बैंक को साधेंगे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget