एक्सप्लोरर

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का लिया जायजा, राहत कार्यों को लेकर दिए कई निर्देश

लगातार हो रही भारी बारिश के कारण गंगा, कोसी, बागमती समेत कई प्रमुख नदियां उफान पर हैं. नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि के कारण कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है.

बिहार के कई इलाकों में इन दिनों बाढ़ ने तबाही मचा रखी है. इसी बीच आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने न सिर्फ बाढ़ से बिगड़ते हालात को देखा बल्कि अधिकारियों से पूरी जानकारी भी ली. बिहार में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है, 25 लाख लोग इससे प्रभावित हैं.

कोसी, बागमती समेत कई नदियां उफान पर

लगातार हो रही भारी बारिश के कारण गंगा, कोसी, बागमती समेत कई प्रमुख नदियां उफान पर हैं. नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि के कारण कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति है. ऐसे में गुरुवार को सीएम नीतीश बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करने निकले. इस दौरान सीएम नीतीश ने बेगूसराय और मुंगेर जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों के साथ-साथ वैशाली जिले के राघोपुर दियारा, काला दियारा, रूपस महाजी, रामनगर, कसहा दियारा और वैशाली जिले के मोकामा, बाढ़ और फतुहा टाल इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया.

बता दें कि बक्सर, भोजपुर, सारण, पटना, वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, भागलपुर, बेगूसराय, खगड़िया, पूर्णिया और कटिहार के निचले इलाकों में भी पानी घुस गया है. तीन हज़ार से ज़्यादा लोग बेघर हो गए हैं. लगभग 25 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं. लोगों को बचने के लिए ऊंचे स्थानों पर पलायन करना पड़ रहा है. ज़िला प्रशासन की टीम बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांट रही हैं.

नीतीश ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की

बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्कूल भी बंद हैं. नीतीश कुमार ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. साथ ही, बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों के बीच पूरी सतर्कता के साथ राहत और बचाव कार्य चलाने और जल्द से जल्द राहत राशि बांटने को भी कहा गया. इस दौरान हुई फसल क्षति के लिए किसानों के बीच राशि का भुगतान सुनिश्चित करने और बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत करने के भी निर्देश दिए गए ताकि लोगों को आने-जाने में किसी तरह की परेशानी न हो.

ये भी पढ़ें: Veena Devi Two Voter ID: विजय सिन्हा के बाद NDA की सांसद के पास भी 2 वोटर आईडी, तेजस्वी यादव का दावा

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में प्रशासनिक फेरबदल, IAS नवल किशोर चौधरी और अमित पांडेय को बड़ी जिम्मेदारी
बिहार में प्रशासनिक फेरबदल, IAS नवल किशोर चौधरी और अमित पांडेय को बड़ी जिम्मेदारी
यूपी चुनाव पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, '...तो हमारी पार्टी तैयार है'
यूपी चुनाव पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, '...तो हमारी पार्टी तैयार है'
नीतीश कुमार की पार्टी का BJP में होगा विलय? बिहार में सियासी भविष्यवाणी
नीतीश कुमार की पार्टी का BJP में होगा विलय? बिहार में सियासी भविष्यवाणी
बिहार कांग्रेस में बड़ा बदलाव, राजेश राठौड़ साइड, अजय पासवान को बड़ी जिम्मेदारी
बिहार कांग्रेस में बड़ा बदलाव, राजेश राठौड़ साइड, अजय पासवान को बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

Sansani | UP News: दगाबाज सनम...बेवफा बवाल ! | Meerut
Protest Against CEC | SIR Controversy: Gyanesh Kumar के खिलाफ ठाकरे बंधुओं का मोर्चा | Congress
Premanand Maharaj: संतों का डेरा या 'धन साधकों' का बसेरा?
Mad Sandhu Murder Case: इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या | ABP News
UP Politics | UP Chunaav 2027: गठबंधन में 'दरार'...27 में कैसे बेड़ापार?। Akhilesh Yadav | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर बढ़ा बवाल! ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर SC में सुनवाई आज
SIR पर बढ़ा बवाल! ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर SC में सुनवाई आज
पंजाब चुनाव: AAP-SAD और BJP प्रचार में जुटीं, कांग्रेस ने उठाया यह कदम
पंजाब चुनाव: AAP-SAD और BJP प्रचार में जुटीं, कांग्रेस ने उठाया यह कदम
तेल अवीव की इमारतों से प्लेन टकराना चाहता था ओमानी को-पायलट, रिपोर्ट में खुलासा
तेल अवीव की इमारतों से प्लेन टकराना चाहता था ओमानी को-पायलट, रिपोर्ट में खुलासा
KKK15 Winner: 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर बने अविनाश मिश्रा, ट्रॉफी के साथ घर ले गए इतनी प्राइज मनी
'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर बने अविनाश मिश्रा, ट्रॉफी के साथ घर ले गए इतनी प्राइज मनी
500 विकेट लेने वाले इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी ने लिया संन्यास, रिटायरमेंट की वजह चौंकाने वाली
500 विकेट लेने वाले इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी ने लिया संन्यास, रिटायरमेंट की वजह चौंकाने वाली
रामपुर में आजम खान परिवार से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, सियासी हलचल तेज
रामपुर में आजम खान परिवार से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, सियासी हलचल तेज
एशियन गेम्स: खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर PM मोदी की प्रतिक्रिया, बोले- 'आपने देश को...'
एशियन गेम्स: खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर PM मोदी की प्रतिक्रिया, बोले- 'आपने देश को...'
दिल्ली में अक्टूबर की गर्मी ने बढ़ाई बेचैनी, आज 37 डिग्री तक पहुंचेगा पारा
दिल्ली में अक्टूबर की गर्मी ने बढ़ाई बेचैनी, आज 37 डिग्री तक पहुंचेगा पारा
Embed widget