एक्सप्लोरर

Bihar Assembly: 'ये तो मेरी मूर्खता से मुख्यमंत्री बन गए', आरक्षण संशोधन बिल पर चर्चा के दौरान मांझी पर भड़के CM नीतीश

Nitish Kumar News: सदन में गुरुवार को कार्यवाही के दौरान सीएम नीतीश कुमार जीतन राम मांझी पर आग बबूला हो गए. उन्होंने कहा कि कुछ भी ऐसे ही बोलते रहते हैं. इनको कोई सेंस नहीं है.

पटना: बिहार विधानसभा (Bihar Assembly) में सर्व सम्मत से आरक्षण संशोधन बिल-2023 गुरुवार को पास हो गया. इसकी चर्चा के दौरान पक्ष-विपक्ष के नेताओं के बीच हल्की नोक झोंक भी हुई. जीतन राम मांझी पर सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) काफी नाराज दिखे. इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि ये क्या बोल रहे हैं. कुछ समझ में नहीं आ रहा है. इनको कुछ आइडिया है? ये तो मेरी गलती है कि इस आदमी को मुख्यमंत्री बना दिए. मेरी मूर्खता से मुख्यमंत्री बन गए. कुछ भी ऐसे ही बोलते रहते हैं. इनको कोई सेंस नहीं है. ये उधर (बीजेपी) थे. इसके बाद इधर आ गए.

'ये गर्वनर बनना चाहते हैं'

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि 2013 में जब मुख्यमंत्री पद छोड़ दिए थे तो जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री बना दिए. दो महीना बाद पार्टी के लोग कहने लगे कि गड़बड़ है फिर बाध्य करने के बाद मुझे मुख्यमंत्री बनना पड़ा. ये कहते रहते हैं कि मुख्यमंत्री रहे हैं. ये कोई काम के नहीं हैं. ये गर्वनर बनना चाहते हैं. आगे बीजेपी के नेताओं से उन्होंने कहा कि इन्हें गर्वनर क्यों बना देते हैं. इनके परिवार के लोग भी खिलाफ हैं.

जीतन राम मांझी ने सीएम को दिया जवाब

जीतन राम मांझी ने कहा कि जमीन पर सरकार का कोई फैसला सफल नहीं है. जातीय गणना में कई जातियों की आबादी ज्यादा तो कई जातियों की आबादी कम दिखाई गई है. आरक्षण का दायरा बढ़ाने का निर्णय अब हुआ. इसमें भी गड़बड़ी है. आरक्षण पर अपनी बात हम अभी हम सदन में रख रहे थे. नीतीश कुमार की दिमागी हालत ठीक नहीं है. हम पर फायर बेवजह होने लगे. हमको तुम करके बोल रहे थे. वह हमसे जूनियर हैं. बार बार नीतीश कहते हैं कि मांझी को सीएम हम बनाए. जब सीएम के तौर पर हम अपना अच्छे से काम करने लगे तो नीतीश के करीबियों ने नीतीश से कहा कि इसको हटा दीजिए. अच्छा काम कर रहा है. सीएम रह गया तो आपको दिक्कत होगी. तब नीतीश हमको सीएम पद से हटा दिए.

ये भी पढ़ें: Bihar Vidhan Sabha: आरक्षण संशोधन बिल-2023 सदन में पेश करेगी नीतीश सरकार, दोनों सदनों में होगी बहस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल
राहुल गांधी पर गिरिराज सिंह का निशाना, बोले- 'देश को तोड़ने वाले...'
राहुल गांधी पर गिरिराज सिंह का निशाना, बोले- 'देश को तोड़ने वाले...'
नीरज कुमार अस्पताल से डिस्चार्ज, अनंत सिंह बोले- काम नहीं आएगा टोटका
नीरज कुमार अस्पताल से डिस्चार्ज, अनंत सिंह बोले- काम नहीं आएगा टोटका

वीडियोज

Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रोहित-विराट के 2027 ODI वर्ल्ड कप खेलने पर आई BCCI अध्यक्ष की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
रोहित-विराट के 2027 ODI वर्ल्ड कप खेलने पर आई BCCI अध्यक्ष की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
ट्रंप के दूत से मिले व्लादिमीर पुतिन, अमेरिकी कैदी को रिहा करने के दिए आदेश
ट्रंप के दूत से मिले व्लादिमीर पुतिन, अमेरिकी कैदी को रिहा करने के दिए आदेश
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
भारत का दुश्मन कौन? सवाल पर BJP के नेता संबित पात्रा ने दिया ये जवाब
भारत का दुश्मन कौन? सवाल पर BJP के नेता संबित पात्रा ने दिया ये जवाब
Embed widget