एक्सप्लोरर

Bihar Vidhan Sabha: आरक्षण संशोधन बिल-2023 सदन में पेश करेगी नीतीश सरकार, दोनों सदनों में होगी बहस

Reservation Amendment Bill-2023: बिहार विधानसभा में आज का दिन ऐतिहासिक हो सकता है. नीतीश सरकार आरक्षण संशोधन बिल-2023 पेश करने की तैयारी में है. इसे आज सदन में रखा जा सकता है.

पटना: बिहार विधानसभा (Bihar Vidhan Sabha Winter Session) में अभी शीतकालीन सत्र चल रहा है. शीतकालीन सत्र में सीएम नीतीश (Nitish Kumar) के बयान पर बीजेपी जमकर हंगामा कर रही है. वहीं, नीतीश सरकार आज दोपहर दो बजे आरक्षण संशोधन बिल-2023 को विधानसभा और विधान परिषद में पेश करेगी. इस बिल को दो हिस्सों में पेश किया जाएगा. इसमें शिक्षण संस्थानों में आरक्षण और सरकारी नौकरियों में आरक्षण शामिल है. बिल पेश होने के बाद दोनों सदनों में बहस होगी. दोनों सदनों से बिल के पारित होने के बाद सरकार इसे राज्यपाल के पास मंजूरी के लिए भेजेगी. 

प्रस्ताव पास होने के बाद 75% आरक्षण हो जाएगा

अनुसूचित जाति के लिए 16 से बढ़कर 20 प्रतिशत आरक्षण किया जाएगा. अनुसूचित जनजातियों को 1 से बढ़कर 2 प्रतिशत आरक्षण किया जाएगा. पिछड़ा, अति पिछड़ा 30 से बढ़कर 43 प्रतिशत आरक्षण किया जाना है. आर्थिक कमजोर वर्ग 10 का 10 ही बना रहेगा. कुल 75 प्रतिशत इस तरह से बिहार में आरक्षण हो जाएगा. आरक्षण का दायरा बढ़ाने के प्रस्ताव को नीतीश कैबिनेट की मंजूरी मिल चुकी है. आरक्षण 50% से बढ़ाकर 65% करने का प्रस्ताव है. आर्थिक कमजोर वर्ग का 10 % जोड़े दें तो 75% आरक्षण हो जाएगा.

बीजेपी के नेता विधानसभा से राजभवन मार्च करेंगे

वहीं, आज 12:30 बजे बीजेपी के विधायक, विधान पार्षद विधानसभा से राजभवन मार्च करेंगे. राज्यपाल से मुलाकात करेंगे. नीतीश के माफी मांगने के बाद भी बीजेपी संतुष्ट नहीं है. नीतीश ने महिलाओं पर जो टिप्पणी की थी. इसको लेकर बीजेपी नीतीश की घेराबंदी जारी रखेगी. यह मुद्दा अब काफी तूल पकड़ चुका है. सदन में बीजेपी के हंगामे के बाद पहली पाली को दो बजे तक स्थगित कर दी गई है. विधानसभा परिसर में बीजेपी के तमाम विधायक धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. नीतीश के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: यादव, कोइरी या कुर्मी..., बिहार में ओबीसी आरक्षण का फायदा सबसे ज्यादा किस जाति को हुआ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, JDU ने भी कर दी भविष्यवाणी!
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, JDU ने भी कर दी भविष्यवाणी!
Bihar Crime News: डबल मर्डर से हिला बिहार, ​बांका में 2 युवकों को बदमाशों ने घेर कर मारी गोली
डबल मर्डर से हिला बिहार, ​बांका में 2 युवकों को बदमाशों ने घेर कर मारी गोली
Bankipur By-Election: क्या कायस्थों का अभेद्य किला हिला पाएंगे प्रशांत किशोर, या फिर चलेगा BJP का जादू?
बांकीपुर उपचुनाव: क्या कायस्थों का अभेद्य किला हिला पाएंगे प्रशांत किशोर, या फिर चलेगा BJP का जादू?
बिहार: नीतीश कुमार से अलग अंदाज में मिले CM सम्राट चौधरी, इन मुद्दों पर हुई बात
बिहार: नीतीश कुमार से अलग अंदाज में मिले CM सम्राट चौधरी, इन मुद्दों पर हुई बात

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Embed widget