एक्सप्लोरर

Bihar News: कर्नाटक में बिहार के 7 मजूदरों की मौत पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री दुखी, 2-2 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने की हुई घोषणा

Karnataka News: कर्नाटक के एक गोदाम में बिहार के 7 मजदूरों की मौत हो गई. सीएम ने अधिकारियों को मृत मजदूरों के पार्थिव शरीर को पैतृक गांव पहुंचाने के लिए सभी समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया है.

पटना: कर्नाटक के विजयपुरा के अलियाबाद औद्योगिक क्षेत्र में एक निजी खाद्य प्रसंस्करण इकाई के गोदाम में लगभग 100 टन मकई के बोरे के नीचे दब जाने से बिहार के सात मजदूरों की मौत (Bihar News) पर बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुख जताया है. सीएम नीतीश कुमार ने मृतक के आश्रितों को दो-दो लाख रुपए बतौर मुआवजा देने की घोषणा की है. राज्यपाल आर्लेकर ने 7 मजदूरों की हुई मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने इस दुर्घटना में मृत लोगों के परिजनों को धैर्य, साहस एवं संबल प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है.

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना को दुखद बताया. मुख्यमंत्री ने बिहार के मृतक मजदूरों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री ने दिल्ली में बिहार के स्थानिक आयुक्त को स्थिति का जायजा लेने तथा हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने एवं मृत मजदूरों के पार्थिव शरीर को पैतृक गांव पहुंचाने के लिए सभी समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया है. हादसे में घायल हुए लोगों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया है.

अनाज से भरी बोरियों के नीचे फंस गए थे मजदूर

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस घटना से मर्माहत हैं. उन्होंने इस घटना को काफी दुखद बताया है. बता दें कि कर्नाटक के विजयपुरा में एक गोदाम में भंडारण इकाई ढह जाने से 10 से अधिक मजदूर अनाज से भरी बोरियों के नीचे फंस गए. वहीं, इस मामले को लेकर विजयपुरा के डिप्टी कमिश्नर (डीसी) टी भूबालन ने बताया कि मजदूर गोदाम में फंसे हुए हैं. उनकी संख्या तकरीबन 10-12 हो सकती है. तीन मजदूरों को पहले ही बचाया जा चुका है, उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: JDU Statement: 'I.N.D.I.A में जल्द हो शीट शेयरिंग', पांच राज्यों के चुनावी रिजल्ट के बाद JDU का बदला-बदला है मिजाज! 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीरज कुमार का दावा- मेरी जीत पक्की, अनंत सिंह को बोले- जन सुराज में चले जाएं
नीरज कुमार का दावा- मेरी जीत पक्की, अनंत सिंह को बोले- जन सुराज में चले जाएं
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
मोतिहारी में EOU का बड़ा एक्शन, BJP नेता रिंकू पाठक के 6 ठिकानों पर रेड
मोतिहारी में EOU का बड़ा एक्शन, BJP नेता रिंकू पाठक के 6 ठिकानों पर रेड
'स्कूलों में रामचरितमानस अनिवार्य हो', धीरेंद्र शास्त्री की इस मांग पर BJP क्या बोली?
'स्कूलों में रामचरितमानस अनिवार्य हो', धीरेंद्र शास्त्री की इस मांग पर BJP क्या बोली?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कांग्रेस में ही खरगे का विरोध, ये दिग्गज नेता बोले- 'ऐसा नहीं बोलना चाहिए था'
कांग्रेस में ही खरगे का विरोध, ये दिग्गज नेता बोले- 'ऐसा नहीं बोलना चाहिए था'
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget