एक्सप्लोरर

JDU Politics: सीएम नीतीश का संगठन पर पूरा फोकस, JDU प्रदेश कमेटी और राजनीतिक सलाहकार समिति भंग

Nitish Kumar News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सीएम नीतीश कुमार पार्टी को लेकर काफी एक्टिव दिख रहे हैं. संगठन को लेकर लगातार कई बडे़ फैसले लिए जा रह हैं.

JDU Politics: जनता दल यूनाइटेड ने अपने प्रदेश कमेटी को भंग कर दिया है. पार्टी ने बिहार प्रदेश राजनीतिक सलाहकार समिति को भी भंग कर दिया है. इस बात की जानकारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने शनिवार को लेटर जारी कर दी है. बता दें कि जेडीयू बिहार विधानसभा से पहले अपने संगठन को लेकर काफी एक्टिव दिख रही है. लगातार संगठन को लेकर कई बड़े फैसले ले रही है. शुक्रवार को पार्टी ने 23 पदाधिकारियों की सूची जारी की थी जिसमें कई नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाया गया तो कई को एंट्री मिली थी.

उमेश कुशवाहा ने जारी किया पत्र

जेडीयू लगातार पार्टी और संगठन को मजबूत करने में लगी हुई है. ऐसे में आज जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने एक लाइन का पत्र जारी करते हुए बताया कि बिहार प्रदेश कमेटी और सलाहकार समिति को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाता है. वहीं, बीते दिन ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए विभिन्न राज्यों के प्रभारियों की नियुक्ति की थी. ऐसे में अब प्रदेश कमेटी भंग होने पर चर्चा तेज है कि क्या नए चेहरों पर नीतीश कुमार भरोसा जताएंगे?

पार्टी को लेकर एक्शन में सीएम नीतीश

हालांकि प्रदेश अध्यक्ष ने जो पत्र जारी किया है उसमें भंग किए गए इन कमिटियों को लेकर कोई कारण नहीं बताया गया है. पिछले साल मार्च के महीने में ही जेडीयू की प्रदेश कमेटी का गठन हुआ था. कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी और संगठन को मजबूत करना चाहते हैं. ऐसे में वह संगठन और पार्टी में फेरबदल कर पार्टी में नई ऊर्जा के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध हो रहे हैं और यही कारण है कि वह संगठन में नए-नए बदलाव कर रहे हैं. लोकसभा चुनाव जेडीयू के शानदार परफॉर्मेंस से पार्टी के आलाकमान काफी उत्साहित हैं और यही स्ट्राइक रेट विधानसभा चुनाव में भी रखना चाहते हैं जिसको लेकर लगातार पार्टी संगठन में बदलाव कर रहे हैं.

ये भी पढे़ं: Bihar News: भागलपुर में गंगा की तेज धारा में बहे मुख्य अभियंता, करना पड़ा रेस्क्यू, पहुंचे थे तटबंध का मुआयना करने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना: सैटेलाइट टाउनशिप पर बवाल! मंत्री के सामने किसानों का हंगामा
पटना: सैटेलाइट टाउनशिप पर बवाल! मंत्री के सामने किसानों का हंगामा
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget