एक्सप्लोरर

BJP ने सी.पी. राधाकृष्णन को बनाया NDA का उपराष्ट्रपति उम्मीदवार, CM नीतीश ने दी शुभकामनाएं

CM Nitish Kumar: सी.पी. राधाकृष्णन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनाए जाने पर सीएम नीतीश कुमार ने भी हामी भर दी है, उन्होंने सी.पी. राधाकृष्णन को बधाई दी है. 

महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार होंगे. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की. इस फैसले पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने भी हामी भर दी है, उन्होंने सी.पी. राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति के लिए उम्मीदवार बनाए जाने पर बधाई दी है. 

सीएम नीतीश ने अपने एक्स पर पोस्ट में लिखा, "महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री सी॰पी॰ राधाकृष्णन जी को एन॰डी॰ए॰ के उप राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने के निर्णय का स्वागत है। जदयू श्री सी॰पी॰ राधाकृष्णन जी का समर्थन करेगा. उन्हें शुभकामनाएं."

बता दें कि तमिलनाडु के रहने वाले चंद्रपुरम पोन्नुसामी राधाकृष्णन जुलाई 2024 से महाराष्ट्र के 24वें और वर्तमान राज्यपाल हैं. बीजेपी अधयक्ष जेपी नड्डा ने उनके नाम का ऐलान करते हुए कहा, "हमने एनडीए में शामिल सभी दलों से चर्चा की और उनसे सुझाव भी मांगे गए. इसके बाद सभी ने एनडीए उम्मीदवार के तौर पर सीपी राधाकृष्णन के नाम पर मुहर लगाई."

उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए का उम्मीदवार कौन होगा? इस पर काफी सस्पेंस बना हुआ था, जो अब साफ हो गया है.  हालांकि इंडिया गठबंधन ने अभी तक अपने नामों की घोषणा नहीं की है. दरअसल, मॉनसून सत्र के पहले ही दिन अचानक जगदीप धनखड़ के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद यह पद खाली हो गया था. इस पद की उम्मीदवारी के लिए एनडीए में कई नामों पर चर्चा हो रही थी, जिस पर अब विराम लग गया है. एनडीए के सभी घटक दलों ने चंद्रपुरम पोन्नुसामी राधाकृष्णन का स्वागत किया है. 

ये भी पढ़ें: Voter Adhikar Yatra: 'लालू यादव के राज में राहुल गांधी बिहार आते तो अपहरण हो जाता'- संजय जायसवाल

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'बूथ लूटकर सरकार बनाते रहे लालू-अखिलेश', BJP का हमला
'बूथ लूटकर सरकार बनाते रहे लालू-अखिलेश', BJP का हमला
RJD सांसद सुधाकर सिंह ने CM सम्राट चौधरी को लिखा खुला पत्र, 5 करोड़ से जुड़ा है मामला
RJD सांसद सुधाकर सिंह ने CM सम्राट चौधरी को लिखा खुला पत्र, 5 करोड़ से जुड़ा है मामला
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से...', CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
'दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से...', CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget