एक्सप्लोरर

Bihar Election 2025: 'हमारा एक ही मिशन...', नीतीश कुमार के करीबी मनीष वर्मा ने बताया JDU का चुनावी प्लान

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जेडीयू अपने मिशन पर लगातार चल रही है. जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा जेडीयू को मजबूत करने में जुटे हुए हैं.

Manish Verma News: बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा (Manish Verma) ने कहा है कि हमारा एक ही मिशन है, बिहार में जेडीयू को मजबूत करना. रविवार को मनीष वर्मा भागलपुर में इंजीनियरिंग छात्रों के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे. न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि मैं आज भागलपुर आया हूं. यहां पर इंजीनियरिंग छात्रों के एक कार्यक्रम में हिस्सा लूंगा. इसके बाद यहां पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात होगी.

चुनाव को लेकर क्या बोले मनीष वर्मा

उन्होंने कहा कि बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी के कामकाज को भी नजदीक से जानने का अवसर मिल जाता है. पार्टी कार्यकर्ताओं की मीटिंग में उनमें ऊर्जा का संचार करने का काम करेंगे. उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर हमलोग एक मिशन पर चल रहे हैं. मिशन हमारा यह है कि लोगों से मिलना है और जेडीयू को मजबूत करना है.

राजनीति में आने से पहले एक अधिकारी के तौर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा करते हुए मनीष वर्मा ने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री के साथ काम किया है. वहां पर एक अधिकारी के तौर पर कार्य करने का दायरा अलग होता है. राजनीति में काम करने का दायरा अलग होता है. उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति की विचारधारा अलग होती है. हर व्यक्ति अपनी सोच के साथ चलता है.

राजनीति में आना चाहिए- मनीष वर्मा

उन्होंने लोगों से अपील की है कि जो जनता की भलाई के लिए कुछ करना चाहते हैं, उन्हें राजनीति में आना चाहिए, जिससे समृद्ध हो सके. जो लोग बिहार की तरक्की चाहते हैं, ऐसे सभी लोगों का बिहार में स्वागत है. बता दें कि मनीष कुमार वर्मा पूर्व में आईएएस अधिकारी रहे हैं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफी करीबी रहे हैं. वह साल 2024 में जेडीयू में शामिल हुए. जेडीयू में शामिल होने के बाद उन्हें पार्टी में एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई.

ये भी पढ़ें: मस्जिद से नामज पढ़कर निकल रहे युवक को गोलियों से भूना, मौत के बाद इलाके में बवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोहिणी आचार्य का PM मोदी पर हमला, बोलीं- ‘झांसाराम जी, झोला उठाकर...’
रोहिणी आचार्य का PM मोदी पर हमला, बोलीं- ‘झांसाराम जी, झोला उठाकर...’
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
Embed widget