एक्सप्लोरर

मस्जिद से नामज पढ़कर निकल रहे युवक को गोलियों से भूना, मौत के बाद इलाके में बवाल

Young Man Shot Dead: हत्या की घटना के बाद लोगों में गुस्सा फूट पड़ा और स्थानीय लोगों ने गांधी चौक से लेकर त्रिमूर्ति चौक तक सड़क को जाम कर दिया, आगजनी और तोड़फोड़ भी की गई.

Vaishali News: बिहार में आम लोगों पर अपराधियों का तांडव बदस्तूर जारी है. एक बार फिर वैशाली के नगर थाना क्षेत्र में एक युवक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया. घटना शनिवार शाम की है, जब युवक नमाज पढ़कर मस्जिद से निकल रहा था.  

नमाज अदा कर घर जा रहा था युवक

जानकारी के मुताबिक मस्जिद से नमाज अदा कर घर लौट रहे युवक मोहम्मद शब्बीर आलम की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक मुफ्ती मोहल्ला निवासी कल्लू अंसारी का छोटा पुत्र था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम करीब साढ़े छह बजे शब्बीर आलम नमाज अदा कर नगर थाने के पीछे स्थित मस्जिद से बाहर निकला ही था कि पैदल आए बदमाशों ने उसे निशाना बनाकर गोली मार दी.

इसके बाद वहां मौजूद लोग गंभीर रूप से घायल शब्बीर को आनन-फानन में सदर अस्पताल ले गए, जहां से उसे निजी क्लीनिक रेफर कर दिया गया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. सूचना के बाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुटी है. कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

युवक की मौत पर लोगों का गुस्सा फूटा 

वहीं घटना की खबर मिलते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और स्थानीय लोगों ने गांधी चौक से लेकर त्रिमूर्ति चौक तक सड़क जाम कर दिया, आगजनी और तोड़फोड़ भी की गई. मौके की नजाकत को देखते हुए पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया. पुलिस के मुताबिक युवक जमीन खरीद-बिक्री का काम करता था, उसी को लेकर ये घटना हुई है. 

घटना के बाद एसडीएम और एसडीपीओ सदर भी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया. प्रशासन शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है, लेकिन माहौल अभी भी तनावपूर्ण है. स्थानीय लोगों की मांग है कि हत्या में शामिल अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और पीड़ित परिवार को सुरक्षा के साथ-साथ उचित मुआवजा दिया जाए. 

ये भी पढ़ें: सीएम नीतीश कुमार ने किया PMCH की नई इमारत का उद्घाटन, मरीजों को क्या मिलेगी सुविधाएं?

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
दिल्ली में ठंड का अहसास! 6 डिग्री तक गिरा पारा, आज भी होगी बारिश?
दिल्ली में ठंड का अहसास! 6 डिग्री तक गिरा पारा, आज भी होगी बारिश?
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget