एक्सप्लोरर

चुनावी साल में दलित वर्ग को बड़ी सौगात दे सकते हैं CM नीतीश कुमार, अधिकारियों को दिया यह निर्देश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि आज की बैठक में सभी जन प्रतिनिधियों ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं. उस पर गौर करते हुए जल्द कार्रवाई करें. आज जिन-जिन बिन्दुओं पर चर्चा की गई है, उनका निपटारा समय पर करें.

पटना: चुनावी साल में नीतीश सरकार दलित वर्ग को एक बड़ी सौगात देने पर विचार कर रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को पटना में एससी/एसटी कल्याण अधिनियम 1995 के तहत गठित सतर्कता और मोनिटरिंग कमिटी की बैठक में अधिकारियों को यह निर्देश दिया कि वो तत्काल राज्य में एससी/एसटी वर्ग के व्यक्ति की हत्या होने पर पीड़ित परिवार के किसी सदस्य को नौकरी देने के लिए नियम बनाएं.

20 सितम्बर तक करें कांडों का निपटारा

बैठक में समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के सचिव को निर्देश दिया कि लंबित कांडों का निपटारा 20 सितम्बर, 2020 तक करें. संबंधित विभागों के सचिवों से सम्पर्क कर मामले का जल्द निपटारा करें. इन्वेस्टिगेशन को तेजी से पूरा करें. जो पदाधिकारी मामलों के निपटारे में गंभीरता नहीं दिखाते हैं, उन पर कार्रवाई करें.

नियुक्ति की प्रक्रिया में लाएं तेजी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, " सभी थानों में लाॅ एण्ड ऑर्डर और इन्वेस्टिगेशन के लिए अलग-अलग विंग बनाए गये हैं ताकि लाॅ एण्ड ऑर्डर का भी बेहतर ढंग से क्रियान्वयन किया जा सके और इन्वेस्टिगेशन भी समय पर पूरा हो. विधि विभाग की ओर से अनन्य विशेष न्यायालयों में अनन्य विशेष लोक अभियोजकों की नियुक्ति की प्रक्रिया में तेजी लाएं, जो विशेष लोक अभियोजक अपने दायित्वों का ठीक से निर्वहन नहीं कर रहे हैं, उन्हें मुक्त करें."

एससी/एसटी परिवारों को उपलब्ध कराएं भूमि

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, " आज की बैठक में सभी जन प्रतिनिधियों ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं. उस पर गौर करते हुए जल्द कार्रवाई करें. आज जिन-जिन बिन्दुओं पर चर्चा की गई है, उनका निपटारा समय पर करें. राशन कार्ड वितरण, महादलित के अलावा सभी एससी/एसटी के वास रहित परिवारों को वास भूमि उपलब्ध कराना, उनके लिए आवास निर्माण आदि कामों में भी तेजी लाएं.

विभिन्न योजनाओं का दें लाभ

उन्होंने कहा कि सभी थानों में दर्ज कांडों की समीक्षा थानावार पुलिस महानिदेशक की ओर से की जाए. एससी/एसटी से संबंधित आज जितने विषयों की चर्चा हुई है और इसके अलावा उनके लिए चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ जल्द दिलाने के लिए मुख्य सचिव अपने स्तर पर इसकी समीक्षा करें.

नौकरी देने के लिए तत्काल नियम बनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीड़ितों को तत्काल राहत के लिए अग्रिम राहत राशि तुरंत उपलब्ध कराएं. इसके लिए सभी जिलों में राशि की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए. उन्होंने कहा कि एससी/एसटी के पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद दी जा रही है. इसके अलावा एससी/एसटी परिवार के किसी सदस्य की हत्या होने पर पीड़ित परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने के प्रावधान के लिए तत्काल नियम बनाएं.

मुख्यमंत्री ने कहा, " एससी/एसटी के कल्याण के लिए हर जरूरी काम किए जा रहे हैं. एससी/एसटी के उत्थान के लिए और उन्हें मुख्य धारा में जोड़ने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, अन्य संभावनाओं/योजनाओं पर भी विचार करें. इसके अलावा और जो कुछ भी करने की जरूरत होगी, उनके लिए सब कुछ किया जाएगा. एससी/एसटी के उत्थान से समाज का उत्थान होगा."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
बिहार में 23 IAS अधिकारियों का तबादला, 12 अफसरों को फील्ड पोस्टिंग
बिहार में 23 IAS अधिकारियों का तबादला, 12 अफसरों को फील्ड पोस्टिंग
'वोट की खातिर जिन्ना...', वंदे मातरम् पर गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को घेरा
'वोट की खातिर जिन्ना...', वंदे मातरम् पर गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को घेरा

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
Embed widget