एक्सप्लोरर

मधुबनी 'नरसंहार' पर सीएम नीतीश कुमार ने तोड़ी चुप्पी, जानें- क्या कहा?

सीएम नीतीश ने कहा कि कुछ लोगों की आदत है, कुछ भी बोलने की. हम अकारण कुछ नहीं बोलते हैं. हम तो दिनभर काम करते रहते हैं और हमें एक-एक चीज की जानकारी है. अब विपक्ष के लोगों की जो इच्छा है, बोलते रहे.

पटना: मधुबनी जिले के बेनीपट्टी प्रखंड के मोहम्मदपुर गांव में एक ही परिवार के लोगों की हत्या मामले पर विवाद जारी है. विवादों के बीच सोमवार को आखिरकार सूबे के मुखिया नीतीश कुमार ने मधुबनी 'नरसंहार' मामले पर चुप्पी तोड़ी. घटना के आठ दिन बीते जाने के बाद सीएम नीतीश ने कहा कि कौन क्या आरोप लगा रहा है, इसपर मेरी कोई प्रतिक्रिया नहीं होती है. जब कभी भी क्राइम की घटना होती है, ये पूरी की पूरी जिम्मेदारी पुलिस की होती है. पुलिस अपना काम कर रही है.

डीजीपी ने पांच बार की बात

उन्होंने कहा, " कहीं कोई भी घटना घटती है, तो उसके बारे में पूरी जानकारी प्राप्त की जाती है और जो सरकार के उच्चस्तरीय पदाधिकारी हैं, उसके बारे में सूचना देते हैं. कहीं से कुछ जानकारी मिलती है, तो तत्काल हमारे यहां से कहा जाता है कि उसको देखें. जहां तक मधुबनी की बात है, तो उसके बारे में डीजीपी ने मुझसे कम से कम पांच बार बात की है. सोमवार को भी दो बार बात हुई है."

सीएम नीतीश ने कहा कि डीजीपी ने उन्हें एक-एक चीज की जानकारी दी है. ऐसे में उनका कहना यही है कि जो भी जरूरी कार्रवाई है, वो होनी चाहिए. जिस किसी ने भी क्राइम किया है, उसको छोड़ें नहीं. हर हाल में जो भी नियम है, उसके मुताबिक काम करें. कारण का पता चले तो उसे भी गंभीरता से देखें.

विपक्ष पर जमकर साधा निशाना 

विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की आदत है, कुछ भी बोलने की. हम अकारण कुछ नहीं बोलते हैं. हम तो दिनभर काम करते रहते हैं और हमें एक-एक चीज की जानकारी है. अब विपक्ष के लोगों की जो इच्छा है, बोलते रहे. लेकिन क्या उन्हें मालूम है कि हम क्या करते हैं? वो मेरे ऊपर बोलते हैं, तो उसे पब्लिसिटी मिलती है, इसके लिए उनको बधाई है. कोई काम मत करो केवल पब्लिसिटी लो.

लोगो द्वारा घटना को नरसंहार कहे जाने पर सफाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना में तो एक जगह पर खड़ा करके लोगों को मारा गया है. ऐसे में घटना में शामिल सभी अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर एक-एक काम किया जा रहा है. किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा. मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई हो इसके लिए सभी को गाइडलाइन दिया गया है. रोजाना अगर कोई भी घटना घटती है, तो उसकी जानकारी हमें लोग देते हैं. वहीं, घटना के बाद पुलिस क्या कार्रवाई करती है, इसकी जानकारी भी हमको मिलती रहती है.

यह भी पढ़ें - 

BSEB 10th Results 2021: सिमुलतला आवासीय विद्यालय के छात्रों का जलवा, 13 बच्चों ने टॉप-10 में बनाई जगह पत्नी से परेशान पति ने नदी में डूबकर दी जान, सुसाइड से पहले वीडियो बनाकर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget