एक्सप्लोरर

पटना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प, कन्हैया कुमार बोले- लाठी नहीं... नौकरी दो

बिहार में पलायन रोकने और युवाओं को रोजगार देने को मुद्दा बनाकर नीतीश सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस ने 16 मार्च को पश्चिमी चंपारण के भितिहरवा आश्रम से पदयात्रा शुरू की थी. आज पटना में इसका समापन हुआ.

Patna News: पटना में 'पलायन रोको, नौकरी दो' पदयात्रा के दौरान शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास जाने से रोकने पर पुलिस के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की झड़प हो गई. इसके बाद पुलिस ने एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है. इस दौरान कन्हैया कुमार ने कहा कि पुलिस या तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनकी मुलाकात कराए या फिर उन्हें जेल ले जाए.  

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने क्या कहा?

कांग्रेस नेता कन्हैया के नेतृत्व में हुई इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए. पदयात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास का घेराव करने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया. पुलिस के लाठी बरसाए जाने पर उन्होंने कहा कि हमें लाठी नहीं नौकरी दो. हम सरकार से नौकरी मांग रहे हैं और सरकार हमारी नहीं सुन रही है. 

कार्यकर्ताओं पर छोड़े गए वाटर कैनन 

वाटर कैनन से पानी की बौछार करने पर कन्हैया ने कहा कि पुलिस को पानी की बर्बादी नहीं करनी चाहिए, कार्यकर्ताओं पर फेंका गया पानी नल के जरिए लोगों के घरों में पहुंचा दिया जाता तो बेहतर होता. आपको बता दें कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प के बाद पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पकड़ लिया और बस में भरकर थाने ले गई. कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस से भिड़ते रहे और हंगामा होता रहा. 

दरअसल बिहार में पलायन रोकने और युवाओं को रोजगार देने को मुद्दा बनाकर नीतीश सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस ने 16 मार्च को पश्चिमी चंपारण के भितिहरवा आश्रम से पदयात्रा शुरू की थी. इसके बाद यह पदयात्रा बिहार के अधिकांश जिलों से गुजरी और शुक्रवार को पटना में इसका समापन हुआ, लेकिन ये लोग सीएम से नहीं मिल पाए. क्योंकि पुलिस ने इन्हें रास्ते में ही रोक दिया. 

ये भी पढ़ें: 'अपराधियों को बचाने के लिए...', तेजस्वी यादव ने बता दिया क्यों बढ़ रहा बिहार में क्राइम

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
राहुल गांधी पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'देश आपसे…'
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget