एक्सप्लोरर

'मेरे रास्ते में बाधाएं…', बिहार चुनाव से पहले चिराग पासवान का बड़ा बयान, पढ़िए क्या कुछ कहा

Chirag Paswan: चिराग पासवान रविवार को राजगीर में थे. उन्होंने यहां 'बहुजन भीम संकल्प समागम' को संबोधित किया. इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने विपक्ष पर सीधा हमला किया.

Chirag Paswan News: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने रविवार (29 जून, 2025) को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा के राजगीर में 'बहुजन भीम संकल्प समागम' को संबोधित किया. इस मौके पर चिराग ने कहा कि कई लोग इस बात से घबराए हुए हैं कि मैं बिहार आना चाहता हूं. वे जानना चाहते हैं कि क्या मैं यहां चुनाव लड़ूंगा. मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि मैं बिहार के लिए विधानसभा चुनाव लड़ना चाहता हूं. ताकि 'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' का मेरा सपना साकार हो सके.

किसी का नाम लिए बिना केंद्रीय मंत्री ने कहा, "मेरे रास्ते में बाधाएं खड़ी की जा रही हैं, लेकिन मैं निराश नहीं होने वाला. मेरी पार्टी में विभाजन और मेरे परिवार में दरार पैदा करके मुझे तोड़ने के पहले के प्रयास मुझे हतोत्साहित करने में विफल रहे हैं. मैं पार्टी कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूं कि वे सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों में फैल जाएं और राजग की जीत के लिए उसी तीव्रता के साथ लड़ें, जैसे चिराग पासवान खुद मैदान में हों. आप मुझे विधानसभा चुनावों में राजग की जीत दिलाइए. मैं आपको एक विकसित बिहार दूंगा."

विपक्ष पर चाल चलने का आरोप

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने लोगों से इंडिया गठबंधन के के प्रति सचेत रहने का आग्रह किया. आरोप लगाया, "वे विधानसभा चुनावों से पहले फिर से वही चाल चलने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन आपको याद रखना चाहिए कि संविधान पर सबसे बुरा हमला आपातकाल के दौरान हुआ था, जब कांग्रेस सत्ता में थी और अनगिनत युवाओं, जिनमें ज्यादातर दलित, अल्पसंख्यक और ओबीसी थे, की जबरन नसबंदी कर दी गई थी."

उन्होंने कहा, "आज कांग्रेस और उसके सहयोगी दल पटना में एक रैली में भाग लेकर खुद को अल्पसंख्यकों के मसीहा के रूप में पेश करने की कोशिश में व्यस्त हैं, जहां वे वक्फ अधिनियम का विरोध कर रहे हैं, जो गरीब मुसलमानों के लाभ के लिए लाया गया था. उनसे तुर्कमान गेट नरसंहार के बारे में पूछा जाना चाहिए."

दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री ने तेजस्वी यादव पर "केवल सत्ता के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन" करने का आरोप लगाते हुए चुनौती दी कि वे "आपातकाल के दौरान की गई ज्यादतियों के लिए राहुल गांधी से माफी की मांग करें, जिसके पीड़ितों में उनके अपने पिता (आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद) भी शामिल हैं." उन्होंने कहा, "विपक्ष लगातार झूठ बोल रहा है कि आरक्षण खत्म कर दिया जाएगा. मैं आपको गारंटी देता हूं कि जब तक चिराग पासवान जीवित हैं, ऐसा नहीं होगा."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget