एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस ने नियुक्त किए 58 पर्यवेक्षक, टीम में विंग कमांडर अनुमा आचार्य भी शामिल

Congress Observer: बिहार में अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है. 2020 के चुनाव में कांग्रेस ने 70 सीट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन केवल 19 सीटों पर जीत मिली थी.

Congress Observer: बिहार में इस साल (2025) के उत्तरार्ध में होने जा रहे विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) को देखते हुए कांग्रेस ने बीते रविवार (29 जून, 2025) को 58 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने चुनाव के लिए 58 पार्टी पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की, जिनमें विंग कमांडर अनुमा आचार्य (सेवानिवृत्त) भी शामिल हैं. इनके अलावा अली मेहंदी, अशोक चांदना, मनोज यादव, नदीम जावेद, शोएब खान, अखिलेश यादव, वीरेंद्र यादव जैसे नेता शामिल हैं.

बिहार में पिछले विधानसभा चुनाव में 'महागठबंधन' के सबसे बड़े घटक दल आरजेडी ने 144 सीट पर चुनाव लड़ा था और पार्टी 75 सीट जीती थी. बिहार में विधानसभा की 243 सीट हैं. कांग्रेस ने 70 सीट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन 19 सीटों पर जीत मिली थी. गठबंधन की दूसरी सहयोगी भाकपा (माले) लिबरेशन ने 19 सीट पर चुनाव लड़ा और 12 सीटें हासिल की थीं. बता दें कि बिहार में अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है.

बिहार कांग्रेस ने सभी 58 पर्यवेक्षक को दी बधाई

उधर, 58 पर्यवेक्षक की लिस्ट सामने आने के बाद बिहार कांग्रेस की ओर से बधाई दी गई है. बिहार कांग्रेस ने एक्स पर 58 पर्यवेक्षक वाली लिस्ट को शेयर करते हुए लिखा है, "माननीय कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी ने बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए निम्नलिखित पार्टी पदाधिकारियों को एआईसीसी पर्यवेक्षकों के रूप में नियुक्त करने के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है. आप सभी सम्मानित साथियों को बिहार कांग्रेस परिवार की ओर से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं."

विधानसभा चुनाव में टीम के सदस्य निभाएंगे अहम भूमिका

'सुपर 58' की टीम को लेकर माना जा रहा है कि विधानसभा क्षेत्रों के अनुसार इन लोगों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी. ये सभी 58 पर्यवेक्षक स्थानीय कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे और इसके साथ ही जमीनी हकीकत का आकलन करेंगे. संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में काम करेंगे. पार्टी का उद्देश्य समय रहते बूथ स्तर तक तैयारी करना है ताकि हर हाल में विधानसभा चुनाव में फायदा हो. अब देखना होगा कि यह टीम पार्टी के लिए कितना और क्या कुछ काम कर पाती है.

Input By : भाषा से भी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लालू यादव के बिना देश-बिहार की राजनीति की कल्पना संभव नहीं', बोले RJD नेता तेजस्वी यादव
'लालू यादव के बिना देश-बिहार की राजनीति की कल्पना संभव नहीं', बोले RJD नेता तेजस्वी यादव
बांकीपुर उपचुनाव: तेज प्रताप की प्रत्याशी वीणा मानवी की प्रतिक्रिया, BJP के गढ़ में कैसे जीतेंगी?
बांकीपुर उपचुनाव: तेज प्रताप की प्रत्याशी वीणा मानवी की प्रतिक्रिया, BJP के गढ़ में कैसे जीतेंगी?
एक्शन मोड में निशांत कुमार, स्वास्थ्य केंद्रों पर लगेंगे CCTV कैमरे, पटना से होगी मॉनिटरिंग
एक्शन मोड में निशांत कुमार, स्वास्थ्य केंद्रों पर लगेंगे CCTV कैमरे, पटना से होगी मॉनिटरिंग
'नीतीश कुमार को बनाया जाए डिप्टी PM, बिहार के लोग यही चाहते हैं', RJD के बाद JDU की मांग
'नीतीश कुमार को बनाया जाए डिप्टी PM, बिहार के लोग यही चाहते हैं', RJD के बाद JDU की मांग

वीडियोज

Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?
Mumbai Monsoon Rains:मुंबई-ठाणे में मानसून का तांडव, सड़कें बनीं नदियाँ, पानी में डूबीं गाड़ियाँ!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: प्रेमी-प्रेमिका ने रची मंगेतर की हत्या की खूनी पटकथा!
Ram Mandir Donation Scam | Sandeep Chaudhary: राम मंदिर चोरी मामले का वो 'छुपा हुआ' सच!
Ram Mandir Donation Scam: चढ़ावा चोरी वाला बक्सा..अंदर क्या क्या मिला? | CM Yogi | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
‘दुर्भाग्य! ये कोई पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
‘ये पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
'श्रेयस अय्यर को पसंद नहीं वैभव सूर्यवंशी...', संजू सैमसन के फ्लॉप होने पर भड़के फैंस; गौतम गंभीर को बताया घमंडी
'श्रेयस अय्यर को पसंद नहीं वैभव सूर्यवंशी', संजू सैमसन के फ्लॉप होने पर भड़के फैंस; गौतम गंभीर को बताया घमंडी
August Theatrical Release: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
अगस्त थिएटर रिलीज: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
Exclusive: WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली कराने को लेकर केन्द्र का शो काउज नोटिस, 7 जुलाई तक मांगा जवाब
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली कराने को लेकर केन्द्र का शो काउज नोटिस, 7 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: गुजरात हाईकोर्ट- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों, फैसले का असर क्या?
गुजरात HC- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों?
Embed widget