एक्सप्लोरर

चिराग पासवान लड़ेंगे बिहार विधानसभा चुनाव? इस सीट से चल सकते हैं सियासी दांव

Chirag Paswan News: LJP की कार्यकारिणी ने चिराग पासवान को बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का सुझाव दिया है. पार्टी का मानना है कि चिराग पासवान के 'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' के नारे से जनता जुड़ी है.

Chirag Paswan in Bihar Assembly Election: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में राजनीतिक सरगरमी चरम पर है. चिराग पासवान इस बार चुनावी मैदान में उतरेंगे या नहीं, इसपर चर्चा भी तेज हो गई है. इस बीच लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास (LJP) की कार्यकारिणी बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया है कि चिराग पासवान को यह चुनाव लड़ना चाहिए. 

दरअसल, पार्टी के उच्च सूत्रों की मानों तो बीते दिनों पटना में हुई एलजेपी के कार्यकारिणी बैठक में यह चर्चा हुई है कि चिराग पासवान 'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' की बात करते हैं, जिससे जनता जुड़ी हुई है. वहीं, एलजेपी की ओर से एक सर्वे भी कराया गया है, जिसके परिणाम चिराग पासवान के पक्ष में हैं. 

चिराग को चाहती है बिहार की जनता?
इस सर्वे में पाया गया है कि ज़्यादातर लोग ये मानते हैं कि चिराग पासवान को बिहार में उतर कर बिहारियों के लिए काम करना चाहिए. हालांकि, अंतिम फैसला चिराग पासवान को ही लेना है.

किस सीट से चुनाव लड़ सकते हैं चिराग पासवान?
सूत्रों के मुताबिक, अगर चिराग पासवान बिहार चुनाव लड़ने का फैसला लेते हैं तो उनके लिए कुछ सीटें भी तय कर ली गई है. माना जा रहा है कि चिराह पटना, दानापुर या हाजीपुर में से किसी एक सीट पर उतर सकते हैं. 

लोकसभा में चिराग पासवान का अच्छा प्रदर्शन
बता दें, चिराग पासवान बीजेपी नीत एनडीए की केंद्र सरकार में मंत्री हैं. चिराग की एलजेपी ने पांच सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ा था और 100 फीसदी स्ट्राइक रेट के साथ सभी सीटों पर जीत हासिल की थी. चिराग पासवान खुद हाजीपुर लोकसभा सीट से सांसद बने और केंद्र में उन्हें खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री की जिम्मेदारी मिली.

अब बिहार में विधानसभा चुनाव में ज्यादा समय नहीं रह गया है. ऐसे में उनकी पार्टी चाहती है कि चिराग विधानसभा चुनाव के मैदान में उतरें और जीतकर बिहार के लिए काम करें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU नेता की दो टूक, 'धैर्य रखिए, अभी…'
प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU नेता की दो टूक, 'धैर्य रखिए, अभी…'
बांकीपुर उपचुनाव: महागठबंधन में खटपट! RJD ने उतारा उम्मीदवार तो भड़की कांग्रेस, 'हकीकत सबको…'
बांकीपुर उपचुनाव: महागठबंधन में खटपट! RJD ने उतारा उम्मीदवार तो भड़की कांग्रेस, 'हकीकत सबको…'
Khan Sir News: खान सर की मुश्किलें बढ़ीं! कोर्ट ने आपराधिक इतिहास का रिकॉर्ड मांगा
बिहार: खान सर की मुश्किलें बढ़ीं! कोर्ट ने आपराधिक इतिहास का रिकॉर्ड मांगा
बिहार की सड़कों पर टोल टैक्स वाला नियम किसके लिए? CM सम्राट चौधरी ने साफ की तस्वीर
बिहार की सड़कों पर टोल टैक्स वाला नियम किसके लिए? CM सम्राट चौधरी ने साफ की तस्वीर

वीडियोज

Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)
Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
महाराष्ट्र: ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए सरकार की नई पॉलिसी, अब ये सर्टिफिकेट होगा जरूरी
महाराष्ट्र: ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए सरकार की नई पॉलिसी, अब ये सर्टिफिकेट होगा जरूरी
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
Embed widget