एक्सप्लोरर

Chirag Paswan Statement: 'घमंड में रहते हैं नीतीश कुमार', चिराग पासवान ने कहा- बिहार में लगे राष्ट्रपति शासन

Bihar Politics: चिराग पासवान सोमवार को अरवल पहुंचे थे. जिले में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर पैदल मार्च किया और प्रभारी जिला पदाधिकारी एवं एसपी को ज्ञापन सौंपा.

अरवल: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान (Chirag Paswan) सोमवार को बिहार के सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) पर एक बार फिर बरसे. यहां तक कि चिराग पासवान ने बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने तक की मांग कर दी है. चिराग पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री घमंड में रहते हैं. उनका घमंड है कि इस दल नहीं तो उस दल किसी भी दल के कृपा से वह मुख्यमंत्री बने रहेंगे.

जिले में एक सप्ताह के अंदर हुई तीन हत्याओं और अगलगी की घटना में मां बेटी की झुलसकर मौत के बाद चिराग पासवान सोमवार को अरवल पहुंचे थे. उन्होंने जिले में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर पैदल मार्च किया और समाहरणालय में जाकर प्रभारी जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक हिमांशु शंकर त्रिवेदी को ज्ञापन भी सौंपा.

बिहार सरकार विफल: चिराग पासवान

पीड़ित परिवार से मिलने के बाद और सांत्वना देने के बाद चिराग पासवान ने कहा कि बिहार में अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं. अपराधियों पर नकेल कसने में बिहार सरकार पूरी तरह से विफल हो चुकी है. एक के बाद एक लगातार हत्याएं हो रही हैं. खासकर दलित और पिछड़ा वर्ग को टारगेट कर बिहार में हत्या की जा रही है.

चिराग पासवान ने कहा कि हाल के दिनों में महिलाओं पर आपराधिक घटनाओं में वृद्धि हुई है. बिहार के अलग-अलग जिलों में महिलाओं के साथ जघन्य अपराध किए गए हैं. इस दौरान उन्होंने अरवल, भागलपुर और बेगूसराय की घटना का जिक्र किया. कहा कि आपराधिक घटनाओं से मुख्यमंत्री को फर्क नहीं पड़ता है. मुख्यमंत्री घमंड में रहते हैं. उनका घमंड है कि इस दल नहीं तो उस दल किसी भी दल के कृपा से वह मुख्यमंत्री बने रहेंगे. 

'बिहार में लगे राष्ट्रपति शासन'

चिराग ने कहा कि वह राज्यपाल से मिलकर बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश करेंगे. उन्होंने गद्दोपुर में हुई महादलित की हत्या को लेकर परिजनों से मुलाकात की. इसके अलावा बुद्धू बीघा में मृतक मनोज यादव के परिजनों से मिलकर पीड़ित परिवार से दुख की घड़ी में साथ होने की बात कही.

यह भी पढ़ें- Bihar Congress: बिहार कांग्रेस कमेटी को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष, डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह को दी गई जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामविलास पासवान की जयंती पर होगा राजकीय समारोह, चिराग बोले- थैंक्यू
रामविलास पासवान की जयंती पर होगा राजकीय समारोह, चिराग बोले- थैंक्यू
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
बिहार में बाढ़ का जिम्मेदार फरक्का बैराज? दुर्गा पूजा में पंडाल के जरिए उठा मुद्दा
बिहार में बाढ़ का जिम्मेदार फरक्का बैराज? दुर्गा पूजा में पंडाल के जरिए उठा मुद्दा
नकली दवा केसः जीवेश मिश्रा का विपक्ष पर पलटवार, माफी मांगो वरना मानहानि केस!
नकली दवा केसः जीवेश मिश्रा का विपक्ष पर पलटवार, माफी मांगो वरना मानहानि केस!

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget