एक्सप्लोरर

Chirag Paswan News: नीतीश पर चिराग पासवान का तंज, कहा- 'RJD और BJP दोनों तरफ झांकते हैं सीएम, महा कन्फ्यूज हैं...'

Chirag Paswan Statement: पटना पहुंचते ही चिराग पासवान ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार की पलटने की पुरानी आदत है. लोगों ने सही कहा है कि ऐसा कोई सगा नहीं जिसको मुख्यमंत्री ने ठगा नहीं.

पटना: लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर एक बार फिर तंज कसा है. शुक्रवार (20 अक्टूबर) को चिराग पासवान ने कहा कि हमार सीएम नीतीश कुमार महा कन्फ्यूज हैं. जब इधर रहेंगे तो उधर ताकेंगे, उधर रहेंगे तो इधर ताकेंगे. यही इनका काम है. गठबंधन की चिंता के कारण बिहार पर फोकस ही नहीं है.

'नीतीश कुमार का बीजेपी प्रेम'

दिल्ली से पटना पहुंचते ही चिराग पासवान ने सीएम नीतीश कुमार पर खूब बोले. नीतीश कुमार का बीजेपी प्रेम जाग रहा है? इस सवाल पर चिराग पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पलटने की पुरानी आदत है. उन्होंने एक के बाद एक अपने ही नेताओं को हाशिए पर डाल दिया. लोगों ने सही कहा है कि ऐसा कोई सगा नहीं जिसको मुख्यमंत्री ने ठगा नहीं. इसी का नतीजा है कि जेडीयू तीसरे नंबर की पार्टी बनकर रह गई है.

चिराग बोले- नीतीश किसी के संग नहीं

चिराग पासवान ने कहा कि जब नीतीश कुमार एनडीए में रहेंगे तो पैदल चलकर लालू यादव की इफ्तार में चले जाएंगे जब लालू यादव के साथ रहेंगे तो इन्हें अटल याद आएंगे. अब तो खुले मंच से कह रहे हैं. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार किसी के संग नहीं हैं. दो-दो बार जनादेश के अपमान का काम किया है. जब एनडीए का जनादेश है तो महागठबंधन के साथ सरकार चला रहे हैं. नीतीश कुमार की पार्टी लोकसभा चुनाव 2024 और 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव में जेडीयू जीरो पर आउट होगी.

नमो नाम से इनको आपत्ति क्यों हैं?

बीजेपी को प्रतिदिन 2 घंटे सीएम नीतीश कुमार से सीख लेनी चाहिए. मंत्री अशोक चौधरी के इस बयान पर लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि किस चीज का क्लास मुख्यमंत्री देंगे? कैसे बार-बार दल बदला जाए, बिहार को कैसे बर्बाद किया जाए? मुख्यमंत्री का एक गुण तो बताएं कि कौन सा ज्ञान देना चाहते हैं? जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान पर कहा कि नमो नाम से इनको आपत्ति क्यों है?

ये भी पढ़ें: Lalan Paswan joins BJP: JDU के बागी नेता ललन पासवान BJP में हुए शामिल, सम्राट चौधरी बोले-'लगातार बीजेपी हो रही है मजबूत'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए ऊपर से लगाई छलांग
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
Embed widget