एक्सप्लोरर

Lalan Paswan Joins BJP: JDU के बागी नेता ललन पासवान BJP में हुए शामिल, भाजपा बोली- 'टूट जाएगा तीर, फूट जाएगा लालटेन'

Lalan Paswan: जेडीयू से हटते ही ललन पासवान ने दलितों पर अत्याचार का आरोप लगाया है. बीजेपी ने ट्वीट कर एक शायरी लिखी है और महागठबंधन पर तंज कसा है.

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड में लगातार बड़े नेता पार्टी छोड़ रहे हैं और बीजेपी में शामिल हो रहे हैं. बीते शुक्रवार (20 अक्टूबर) को जेडीयू के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे और चेनारी विधानसभा के पूर्व विधायक ललन पासवान (Lalan Paswan) ने बीजेपी का दामन थाम लिया. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) ने ललन पासवान को सदस्यता दिलाई. इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, पूर्व मंत्री मंगल पांडेय, नंद किशोरी यादव, रामकृपाल यादव सहित कई वरिष्ठ बीजेपी नेता मौजूद थे. ललन पासवान के बीजेपी में आने से प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि बीजेपी लगातार मजबूत हो रही है. 

कुछ दिनों पहले नीतीश कुमार के बहुत करीबी और पूर्व एमएलसी एवं जेडीयू के प्रदेश प्रवक्ता रहे रणवीर नंदन ने जेडीयू से इस्तीफा देकर 11 अक्टूबर को बीजेपी की सदस्यता ले ली थी. अब ललन पासवान भी बीजेपी के सदस्य हो गए हैं. ललन पासवान के बीजेपी में आने पर पार्टी ने ट्वीट कर एक शायरी लिखी है, 'टूट जाएगा तीर, फूट जाएगा लालटेन' बिहार में खिलेगा फिर से कमल निशान'.

सीएम नीतीश कुमार के करीबी रहे थे ललन पासवान

जेडीयू से हटते ही ललन पासवान ने दलितों पर अत्याचार का आरोप लगाया है. बता दें कि ललन पासवान भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफी करीबी नेताओं में से एक थे. 12 अक्टूबर को उन्होंने जेडीयू के प्रदेश उपाध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था. इस्तीफा देने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जेडीयू पर तानाशाही के गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा था कि जिस दल में तानाशाही हो, बात रखने पर राजनीतिक जुबान काट ली जाए, दलितों के अधिकार की आवाज उठाने पर उसका सिर कलम कर दिया जाए, दरकिनार कर दिया जाए, उसे पावर से हटा दिया जाए, ऐसे दल में रहने का क्या मतलब है?

उस दिन ललन पासवान ने नीतीश सरकार में दलितों पर अत्याचार का आरोप लगाते हुए कहा था कि सात साल से प्रमोशन में आरक्षण बंद है. सुप्रीम कोर्ट ने यह प्रतिबंध नहीं लगाया है कि राज्य सरकार आरक्षण नहीं दे सकती है. आज 4 लाख लोगों को प्रमोशन मिला है, लेकिन अनुसूचित जाति, जनजाति का गला घोंट दिया गया है. बिहार में दलितों पर लगातार अत्याचार हो रहा है.

'लालू के चरणों में नतमस्तक हो गए नीतीश'

ललन पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव के साथ मिलने पर कहा था कि नीतीश कुमार ने जिस सत्ता को उखाड़ कर सरकार बनाई थी, आज वह उसी सत्ता के साथ गलबहियां कर रहे हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री बनने के लिए लालू यादव को सत्ता सौंप दी और उनके चरणों में नतमस्तक हो गए. आज अगर वह (नीतीश कुमार) मुख्यमंत्री नहीं बनते और संघर्ष करते तो बिहार की जागीर और जमीर दोनों बची रहती.

जेडीयू की टूट पर उपेंद्र कुशवाहा ने पहले की थी भविष्यवाणी

कुछ महीने पहले आरएलजेडी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने भविष्यवाणी की थी कि जल्द ही जेडीयू टूट जाएगी. जेडीयू के कई बड़े नेता जल्द ही पार्टी छोड़ देंगे. हालांकि एक साथ नहीं लेकिन टुकड़ों-टुकड़ों में जेडीयू में यह हालत देखने को मिल रही है. 

'नीतीश कुमार की तो बात ही मत कीजिए'

ललन पासवान के बीजेपी में आने से प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि बीजेपी मजबूत हो रही है. उन्होंने कहा कि बिहार में कर्पूरी ठाकुर को भी दो बार मुख्यमंत्री बनाने का काम जनसंघ और बीजेपी ने किया था. लालू प्रसाद भी पहली बार बीजेपी की मदद से ही मुख्यमंत्री बने थे. नीतीश कुमार की तो बात ही मत कीजिए. 

उन्होंने कहा कि सुशील मोदी ने आंदोलन किया और फायदा नीतीश कुमार को मिला. इनका कोई योगदान आंदोलन में नहीं है. एक भी फोटो उनके आंदोलन की नहीं है. नीतीश कुमार को हेलीकॉप्टर से दिल्ली से भेजा गया और वह सीएम बने. उन्होंने कहा है कि 1995 में भी नीतीश कुमार की समता पार्टी ने छह सीटों पर जीत हासिल की और बीजेपी ने 41 सीटों पर जीत दर्ज की थी. उस समय बीजेपी ने अपने कंधों पर बैठाकर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया था. अब नीतीश कुमार की क्या हालत है सभी जानते हैं.

ये भी पढ़ें: Bihar News: गया के सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, टॉपरों को दिया गया मेडल

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात
पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात
बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह पर FIR, जन सुराज के प्रत्याशी पर भी केस
बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह पर FIR, जन सुराज के प्रत्याशी पर भी केस

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget