एक्सप्लोरर

सम्राट चौधरी पर प्रशांत किशोर का चौंकाने वाला दावा, 'मुरेठा कुर्बान कर दिया, उनका लक्ष्य सिर्फ...'

Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने परिवारवाद को लेकर बीजेपी को घेरा. उन्होंने कहा कि बीजेपी वाले बड़ी बात करते हैं परिवारवाद की, आप हमें बताएं कौन हैं सम्राट चौधरी?

Prashant Kishor News: बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) पर जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) शुक्रवार (05 जुलाई) को बयान जारी कर हमला बोला है. सम्राट चौधरी को घेरते हुए पीके ने चौंकाने वाला दावा किया और कहा कि बिहार में उपमुख्यमंत्री बने रहने के लिए सम्राट चौधरी ने अपनी गर्दन कटवा दी.

प्रशांत किशोर ने अररिया में कहा कि आप जिस नेता की बात कर रहे हैं, उन्होंने एक मुरेठा बांधा था जिनका नाम सम्राट चौधरी है. आज से कुछ महीने पहले उन्होंने कहा था कि मैं जब नीतीश कुमार को पद से हटा दूंगा तब जाकर मैं मुरेठा खोलूंगा. बीते दिन जाकर उपमुख्यमंत्री बनने की लालच में अपना सिर और मुरेठा दोनों को कुर्बान कर दिया. उनका (सम्राट चौधरी) तो एक ही लक्ष्य था नीतीश कुमार को हराना, मगर देखिए अब उनका लक्ष्य सिर्फ उपमुख्यमंत्री बने रहना है.

परिवारवाद को लेकर बीजेपी पर उठाए सवाल

प्रशांत किशोर ने परिवारवाद को लेकर बीजेपी को घेरा. कहा कि बिहार में सम्राट चौधरी कोई नए नेता नहीं हैं. पिछले मंत्रिमंडल में भी मंत्री थे कौन सा इन्होंने तोप मार लिया था? बीजेपी वाले बड़ी बात करते हैं परिवारवाद की, आप हमें बताएं कौन हैं सम्राट चौधरी? जवाब में खुद ही पीके ने कहा कि शकुनी चौधरी के लड़के हैं. लालू यादव की सरकार में मंत्री थे. नीतीश कुमार की भी सरकार में मंत्री थे. जीतन राम मांझी जब मुख्यमंत्री बने तब भी वो मंत्री बन गए. सम्राट चौधरी आसमान से अवतरित नहीं हुए हैं.

सबसे अधिक नीतीश कुमार को होगा नुकसान?

प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव (2025) में इसका सबसे बड़ा खामियाजा नीतीश कुमार को होगा. राजनीतिक तौर पर नीतीश कुमार पहले से ही मरे हुए सांप हैं. उनको जो भी अपने गले में डालेगा वो बैठ जाएगा. नीतीश कुमार तो खुद डूबे हुए हैं जो उनके साथ जाएगा वो भी डूब जाएगा.

यह भी पढ़ें- 'JDU 2025 में BJP के साथ...', बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार के मंत्री का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: कर्मचारी बोला- 50,000 घूस लगेगा, मंत्री ने फोन घुमाया- सस्पेंड करो
बिहार: कर्मचारी बोला- 50,000 घूस लगेगा, मंत्री ने फोन घुमाया- सस्पेंड करो
बांकीपुर के रिजल्ट से पहले महागठबंधन में फूट! ऐसा क्या हुआ?
बांकीपुर के रिजल्ट से पहले महागठबंधन में फूट! ऐसा क्या हुआ?
बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
Embed widget