एक्सप्लोरर

Chirag Paswan: चिराग की पार्टी की 11 सीटों पर तैयारी, 6 की मांग, पीएम मोदी के हनुमान से BJP कैसे करेगी डील?

Lok Sabha elections 2024: एनडीए गठबंधन में बिहार की सीटों को लेकर पेंच फंसता दिख रहा है. चिराग पासवान की पार्टी सीटों को लेकर कंपरमाइज मूड में नहीं दिख रही है.

पटना: एनडीए गठबंधन में बिहार की सीटों के बंटवारे को लेकर चिराग पासवान (Chirag Paswan) की नाराजगी की बात सामने आ रही है. इस मुद्दे पर कई कयास लगाए जा रहे हैं. हालांकि गुरुवार को एलजेपी रामविलास (LJP Ramvilas) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने साफ किया कि हमलोग एनडीए (NDA) में 40 सीटों पर मजबूती से लड़ेंगे, लेकिन इस दौरान उन्होंने एक बड़ा दावा कर दिया. उन्होंने कहा कि हम लोगों ने 11 सीटों को चिन्हित कर लिया है और उस पर बूथ लेबल से तैयारी कर रहे हैं.

वहीं, आगे उन्होंने कहा कि 2014 में हमने 7 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था. 2019 में 6 हमने सीटों पर चुनाव लड़े थे और एक राज्यसभा की सीट थी. अब हम फिर एनडीए (NDA) में शामिल हुए हैं तो हमारी इतनी भागीदारी तो बनती है.

पशुपति की मांग पर बोले राजू तिवारी

राजू तिवारी ने कहा कि हमलोग जिस भी गठबंधन में हैं उसमें मजबूती के साथ रहेंगे और 40 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगे. वहीं, हाजीपुर सीट से चाचा पशुपति पारस दावा कर रहे हैं. इस पर उन्होंने कहा कि यात्रा समाप्ति के बाद आप लोगों ने देखा होगा कि वहां की एक एक जनता हमारे साथ दिखी और हमसे ज्यादा वहां की जनता चिराग जी के लिए हाजीपुर सीट की मांग कर रही है.

चिराग पासवान ने जेपी नड्डा से की थी मुलाकात

2020 के विधानसभा चुनाव में चिराग के फैसले पर एलजेपी आर के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हम गठबंधन धर्म का पालन करेगें और मजबूती से गठबंधन के साथ चुनाव लड़ेंगे. वहीं, बिहार में एनडीए गठबंधन में शामिल दलों के बीच लोकसभा सीटों के बंटवारे को लेकर चल रही बातचीत के अंतर्गत चिराग पासवान ने गुरुवार की रात बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की.

सीटों को लेकर दिल्ली में खूब हो रही है मुलाकात

बताया जा रहा है कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने हाजीपुर लोकसभा सीट सहित अपनी पार्टी द्वारा मांगी जाने वाली सीटों के बारे में अपनी बात बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के सामने रख दी है. इससे पहले गुरुवार को ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी एवं जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव संजय झा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी. उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री के साथ राष्ट्रीय और क्षेत्रीय महत्व के कई मुद्दों पर चर्चा का दावा किया था.

बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर बिहार बीजेपी कोर कमेटी के नेताओं की बैठक गुरुवार की रात हुई. बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे. राष्ट्रीय महासचिव और बिहार के प्रभारी विनोद तावड़े, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा, सुशील मोदी और मंगल पांडे सहित बिहार बीजेपी कोर ग्रुप के अन्य अहम नेता बैठक में मौजूद रहे.

ये भी पढे़ं: RJD MLC Candidate: MLC उम्मीदवारों के सहारे जातीय समीकरण को RJD ने किया बैलेंस, चर्चा में हैं उर्मिला ठाकुर और फैसल अली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के आरोप पर गिरिराज सिंह का बड़ा बयान, 'ये सोनिया जी का…'
राहुल गांधी के आरोप पर गिरिराज सिंह का बड़ा बयान, 'ये सोनिया जी का…'
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
बेगूसराय: भूमि विवाद में कई राउंड फायरिंग, 4 लोगों को गोली लगी
बेगूसराय: भूमि विवाद में कई राउंड फायरिंग, 4 लोगों को गोली लगी
CM सम्राट और नितिन नवीन के खिलाफ पूर्व IPS की विवादित टिप्पणी, 'BJP को…'
CM सम्राट और नितिन नवीन के खिलाफ पूर्व IPS की विवादित टिप्पणी, 'BJP को…'

वीडियोज

Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget