एक्सप्लोरर

Loksabha Election 2024: मोदी के 'हनुमान' की NDA में होगी वापसी? चिराग ने की बैठक, मीटिंग से पहले नित्यानंद ने की मुलाकात

Chirag Paswan News: बिहार की राजनीति में अभी चिराग पासवान अहम भूमिका में हैं. वहीं, लोकसभा चुनाव से पहले गठबंधन को लेकर चिराग पासवान ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ रविवार को बैठक की.

पटना: लोकसभा चुनाव 2024 (Loksabha Election 2024) को लेकर बिहार की राजनीति में भी सुगबुगाहट तेज हो गई है. लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने अपने आवास पर आज (9 जुलाई) को पार्टी के पदाधिकारी के साथ बैठक की. बैठक में गठबंधन को लेकर चर्चा हुई. वहीं, बैठक से पहले चिराग से उनके आवास पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय (Nityanand Rai) ने मुलकात की. इस मुलाकात को लेकर नित्यानंद से पूछा गया कि क्या चिराग एनडीए में आ रहे हैं? और क्या केंद्र सरकार में मंत्री बनेंगे? इस पर नित्यानंद राय ने कहा कि कई बातें हुई हैं. बहुत अच्छे माहौल में बातें हुई हैं.

दो से तीन बैठक के बाद गठबंधन पर होगा फैसला- चिराग पासवान

बैठक के बाद चिराग पासवान ने कहा कि पार्टी पदाधिकारियों की आज बैठक हुई. गठबंधन पर फैसले के लिए मुझे अधिकृत किया गया है. 2-3 बैठकें और होंगी. उसके बाद गठबंधन को लेकर फैसला हो जाएगा. समय समय पर कई मुद्दों पर मैंने बीजेपी का समर्थन किया. बिहार में विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी के लिए मैंने प्रचार भी किया था. केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय आज मुझसे मिले. कई मुद्दे पर बातचीत हुई. 2024 में हम किससे गठबंधन करेंगे, यह जल्द तय कर लेंगे. वहीं, केंद्र में मंत्री बनने के सवाल पर उन्होंने कुछ नहीं बोला. चिराग दिल्ली के लिए रवाना हो गए. दिल्ली में बीजेपी के आलाकमान से मुलाकात करेंगे.

हाजीपुर से चुनाव लड़ सकते हैं चिराग पासवान

बैठक को लेकर लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरुण कुमार ने कहा कि आज की बैठक में पार्टी के तमाम पदाधिकारियों ने गठबंधन पर फैसला लेने के लिए चिराग को अधिकृत किया है. चिराग जो भी फैसला लेंगे पार्टी को स्वीकार होगा. एनडीए में जाना है या नहीं? इसपर चिराग फैसला करेंगे. दिल्ली में बीजेपी नेताओं से मिलेंगे. केंद्र में मंत्री बनेंगे या नहीं? इस पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है. वहीं, आगे उन्होंने कहा कि हाजीपुर सीट चिराग के चाचा पारस को छोड़ना होगा. हाजीपुर सीट व पारस से कभी समझौता नहीं कर सकता है.

चिराग से मेरे बहुत अच्छे संबंध हैं- नित्यानंद राय

वहीं, चिराग पासवान की बैठक से पहले उनके आवास पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मुलकात की. इस मुलाकात को लेकर चिराग पासवान ने कहा कि चिराग से मेरे बहुत अच्छे संबंध हैं. आज उनसे मुलाकात हुई है तो कुछ न कुछ बात तो हुई ही होगी, जो भी बात हुई है वह बहुत अच्छे माहौल में हुई है. बता दें कि चिराग पासवान आज पार्टी नेताओं के साथ बैठक किए. चिराग गठबंधन पर फैसला ले सकते हैं. एनडीए में जा सकते हैं. वहीं, बैठक से ठीक पहले नित्यानंद ने उनसे मुलकात की.

ये भी पढ़ें: ABP News Survey: JDU में टूट को लेकर मांझी के दावे पर एबीपी सी वोटर ने कराया सर्वे, जानें किसे मिली राहत और किसे झटका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
RJD नेता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी ने क्या कह दिया? 'वहां जाति की…'
RJD नेता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी ने क्या कह दिया? 'वहां जाति की…'
पंचायत चुनाव से पहले सम्राट सरकार का आदेश, एक परसेंट से कम खर्च हुआ तो मुखिया-सचिव होंगे जिम्मेदार
पंचायत चुनाव से पहले सम्राट सरकार का आदेश, एक परसेंट से कम खर्च हुआ तो मुखिया-सचिव होंगे जिम्मेदार
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अनशन पर हैं तो सरकार...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अनशन पर हैं तो सरकार...'

वीडियोज

Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है
Aamir Khan ने किया बड़ा खुलासा, बोले- Phunsukh Wangdu का किरदार Sonam Wangchuk पर आधारित नहीं था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget