एक्सप्लोरर

Bihar Politics: चिराग पासवान को नीतीश के विकल्प के तौर पर प्रोजेक्ट करने की कोशिश? पटना में लगा पोस्टर

Chirag Paswan: चिराग पासवान की पार्टी के शेखपुरा जिलाध्यक्ष इमाम गजाली ने पोस्टर को लगवाया है. पोस्टर में नीतीश कुमार और चिराग पासवान की तस्वीर. पढ़िए पूरी खबर.

Chirag Paswan News: पटना में एक बार फिर पोस्टर वार शुरू हो गया है. इस बार पोस्टर एलजेपी रामविलास की ओर से लगवाया गया है. पोस्टर को देखकर सवाल उठ रहा है कि क्या चिराग पासवान को नीतीश कुमार के विकल्प के तौर पर प्रोजेक्ट करने की कोशिश की जा रही? पटना में जगह-जगह पोस्टर लगाए गए हैं. चिराग पासवान की पार्टी के शेखपुरा जिलाध्यक्ष इमाम गजाली ने इसे लगवाया है.

पोस्टर में नीतीश कुमार और चिराग पासवान की तस्वीर. कल (सोमवार) ही चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री आवास में नीतीश कुमार से मुलाकात की थी. बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बातचीत हुई थी. चिराग पासवान खुद कई बार कह चुके हैं कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए को चुनाव लड़ना है. उनकी कोई महत्वाकांक्षा नहीं है, लेकिन पोस्टर में जो शब्द हैं वो ध्यान आकर्षित कर रहे हैं.

'तूफानों से लड़कर हमने बिहार संवारा है…'

पोस्टर में चिराग और नीतीश की मुलाकात को दिखाया गया है. चिराग के बारे में लिखा है, "तूफानों से लड़कर हमने बिहार संवारा है, अब तुम्हारे हाथों में भविष्य हमारा है." यह भी लिखा गया है कि, "चाचा को है इस भतीजे पर पूरा भरोसा, बिहार की सूरत और सीरत दोनों बदलेगा, हो गई मुलाकात मिल गया आशीर्वाद." 

अब सवाल उठ रहा है कि क्या विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार की सियासत में चिराग सक्रिय होंगे? चिराग का बयान भी हाल में आया है कि वह केंद्र के बजाए बिहार की राजनीति में ज्यादा रुचि रखते हैं. बिहार उनकी प्राथमिकता है. उन्होंने कहा था, "मेरे लिए राजनीति में आने का कारण बिहार और बिहारी ही है. मैं केंद्र की राजनीति से ज्यादा खुद को बिहार की राजनीति में सहज महसूस करता हूं."

पटना में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक दो दिन पहले हुई थी जिसमें पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान की सक्रिय भागीदारी व भविष्य की जिम्मेदारी को लेकर प्रस्ताव पास हुआ. 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में एलजेपी रामविलास की स्वतंत्र पहचान के साथ भागीदारी का प्रस्ताव पारित हुआ था.

यह भी पढ़ें- Bihar Transfer-Posting: बिहार में 6 IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी, यहां देखिए पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पश्चिमी चंपारण: बेतिमया में बेकाबू बस ने 5 लोगों को रौंदा, मौत
पश्चिमी चंपारण: बेतिमया में बेकाबू बस ने 5 लोगों को रौंदा, मौत
बिहार के अधिकारियों को MLA-MP के कॉल का तुरंत देना होगा जवाब, आदेश जारी
बिहार के अधिकारियों को MLA-MP के कॉल का तुरंत देना होगा जवाब, आदेश जारी
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
बिहार STF के निशाने पर कॉन्ट्रैक्ट किलर, 350 अपराधियों की लिस्ट तैयार
बिहार STF के निशाने पर कॉन्ट्रैक्ट किलर, 350 अपराधियों की लिस्ट तैयार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget