एक्सप्लोरर

Exclusive: चिराग पासवान ने फाइनल की अपनी सीट, अन्य 4 सीटों को लेकर क्या बोले?

Chirag Paswan Interview: चिराग पासवान ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा कि समय की कसौटी पर किसी के साथ गलत नहीं होता है. राजनीति में हमेशा जनाधार की लड़ाई होती है.

Lok Sabha Elections: जमुई से सांसद चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए अपनी सीट फाइनल कर ली है. बुधवार (20 मार्च) को चिराग पासवान ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में कहा कि आने वाले दिनों में हमारा लक्ष्य 400 पार है. एनडीए में उन्हें पांच सीटें दी गई हैं. चिराग ने कहा कि हाजीपुर सीट से एनडीए के प्रत्याशी के रूप में वह खुद उतरेंगे. उन्होंने कहा कि वह हर चुनौती के लिए तैयार हैं.

हालांकि अन्य चार सीटों पर प्रत्याशी कौन होगा इस पर अभी तय नहीं हुआ है. इसको लेकर चिराग ने कहा कि वह 4-5 दिन में घोषणा कर देंगे. चिराग पासवान ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा कि समय की कसौटी पर किसी के साथ गलत नहीं होता है. राजनीति में सीट बांटने का सबसे बड़ा आधार जनाधार होता है.

पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में क्यों नहीं गए?

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार दौरे पर आए थे. उस वक्त चिराग पासवान को लेकर ऐसी खबर आई थी कि वह नाराज चल रहे हैं. इसको लेकर चिराग ने कहा कि जिस कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी गए थे वो सरकारी कार्यक्रम था. इस वजह से मंच पर मौजूद नहीं था.

सीएम नीतीश कुमार पर भी चिराग ने दी प्रतिक्रिया

आगे बातचीत में चिराग पासवान ने सीएम नीतीश कुमार पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी. कहा, "मैंने हमेशा उन्हें हमारे सीएम कहकर पुकारा है. आज पीएम के लिए हम सब एक मंच पर हैं. गठबंधन तभी सफल होगा जब बड़ी सोच रखेंगे. मुझे तो पीएम का हनुमान कहा जाता है, सोचिए वो नाम मेरे लिए कितना बड़ा है. उस नाम को लेकर दिए गए लक्ष्य को पूरा करने के लिए मैं कुछ भी कर सकता हूं."

आगे चिराग पासवान ने कहा, "मुझे कहीं से कोई ऑफर नहीं था, क्योंकि लोग जानते थे कि मैं पीएम मोदी से अलग होने की सोच नहीं सकता है. लोग जानते हैं कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से जुड़ा हुआ हूं."

बता दें कि एनडीए गठबंधन में सीटों के बंटवारे के बाद चिराग पासवान के खाते में पांच सीटें गई हैं. इसमें हाजीपुर भी शामिल है. इसी सीट को लेकर उनकी लड़ाई उनके चाचा पशुपति पारस से थी. जैसे ही पांच सीट चिराग के खाते में गई तो पशुपति पारस ने मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया. अब देखना होगा कि पशुपति पारस का अगला कदम क्या होता है.

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस के साथ होगा JAP का विलय! इस सीट से चुनाव लड़ सकते हैं पप्पू यादव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र
राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
शिक्षक अभ्यर्थी ध्यान दें! BPSC TRE-4 में आवेदन के लिए तारीख बढ़ी
शिक्षक अभ्यर्थी ध्यान दें! BPSC TRE-4 में आवेदन के लिए तारीख बढ़ी
बिहार MLC चुनाव: मतगणना से पहले RJD को गड़बड़ी की आशंका, EC से बड़ी मांग
बिहार MLC चुनाव: मतगणना से पहले RJD को गड़बड़ी की आशंका, EC से बड़ी मांग

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?

Embed widget