एक्सप्लोरर

Bihar Train Accident: 'जब हम रेल मंत्री थे तो...', नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस हादसे पर बिहार के CM नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया

Bihar Train Accident News: नीतीश कुमार ने कहा कि जैसे ही हमें दुर्घटना के बारे में पता चला, लोग काम में लग गए. चार लोगों की मौत हो गई है. हम हर किसी की मदद करने जा रहे हैं.

पटना: बक्सर के रघुनाथपुर (Raghunathpur) में बुधवार (11 अक्टूबर) की रात नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस (North East Express) ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. बताया गया कि आपदा विभाग की ओर से लगातार हादसे के वक्त से ही मॉनिटरिंग की जा रही है. घटनास्थल पर पहुंचकर हर संभव घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाने और सुविधा मुहैया कराने के लिए कार्य किया जा रहा है.

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि जैसे ही हमें दुर्घटना के बारे में पता चला, लोग काम में लग गए. चार लोगों की मौत हो गई है. हम हर किसी की मदद करने जा रहे हैं. वैसे तो रेल का मामला है. मृतकों के परिवार को चार-चार लाख देंगे. घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे. 

'रेल प्रशासन को अधिक ध्यान देने की जरूरत'

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रेल हादसे पर दुख व्यक्त किया. मीडिया से बातचीत में सीएम नीतीश ने केंद्र पर ही सवाल खड़े कर दिए. लगातार रेलवे में घटना हो रही है इस सवाल पर नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार को घेरा. कहा कि ध्यान देना चाहिए, उन लोगों का काम है. अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में जब हम रेल मंत्री थे तो रेल हादसे रोकने के लिए कई तरह के कार्य किए थे, जिससे घटनाएं कम हो गई थीं. 

हादसे पर अरविंद केजरीवाल ने भी केंद्र को दी नसीहत

बक्सर में हुए ट्रेन हादसे को लेकर दिल्ली के मुख्मयंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार को सतर्क रहने की हिदायत दी. कहा, "बिहार के बक्सर में हुआ ट्रेन हादसा बेहद दुखद है. इस दुर्घटना में जिन परिवारों ने अपनों को खो दिया उन सभी परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं. ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि सभी घायल जल्द स्वस्थ होकर अपने परिजनों के बीच लौटें. ऐसे ट्रेन हादसों को रोकने के लिए केंद्र सरकार को सतर्क होना होगा, बार-बार ऐसे बड़े हादसे होना चिंताजनक है."

यह भी पढ़ें- बक्सर ट्रेन हादसा: मृतकों के परिजनों को दिए जाएंगे 14 लाख, घायलों को 50-50 हजार, अब तक क्या-क्या हुआ? जानें

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM सम्राट बोले- मत लें फ्री बिजली का लाभ, अब JDU-HAM-LJPR ने साफ किया रुख
CM सम्राट बोले- मत लें फ्री बिजली का लाभ, अब JDU-HAM-LJPR ने साफ किया रुख
कौन हैं अनंत सिंह के होने वाले दामाद ऋषिकेश? अमेरिका से पढ़ाई, पिता कमांडेंट
कौन हैं अनंत सिंह के होने वाले दामाद ऋषिकेश? अमेरिका से पढ़ाई, पिता कमांडेंट
बिहार में किराएदारों को भी मिलता है 125 यूनिट FREE बिजली, इस तरह करें आवेदन
बिहार में किराएदारों को भी मिलता है 125 यूनिट FREE बिजली, इस तरह करें आवेदन
तेज प्रताप को अप्रिय घटना का डर, पूछा- क्या सरकार अनहोनी का इंतजार कर रही?
तेज प्रताप को अप्रिय घटना का डर, पूछा- क्या सरकार अनहोनी का इंतजार कर रही?

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘दिल्ली पुलिस क्यों प्रोटेस्ट कर रही है, क्या ये पब्लिक के लिए...’, CJP का निशाना
‘दिल्ली पुलिस क्यों प्रोटेस्ट कर रही है, क्या ये पब्लिक के लिए...’, CJP का निशाना
RLD क्या अकेले लड़ेगी 2027 का यूपी चुनाव? सभी 403 सीटों पर तैयारी शुरू
RLD क्या अकेले लड़ेगी 2027 का यूपी चुनाव? सभी 403 सीटों पर तैयारी शुरू
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा
राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
ITBPS DG Sanjay Singhal: कौन हैं ITBP के नए DG IPS संजय सिंघल? जिन्होंने संभाली भारत-चीन सीमा की सुरक्षा
कौन हैं ITBP के नए DG IPS संजय सिंघल? जिन्होंने संभाली भारत-चीन सीमा की सुरक्षा
वेटिकन में सदियों पुरानी परंपरा टूटी, पहली बार एक आम महिला बनीं मीडिया हेड, जानिए कौन हैं मारिया अल्वाराडो
वेटिकन में सदियों पुरानी परंपरा टूटी, पहली बार एक आम महिला बनीं मीडिया हेड, जानिए कौन हैं मारिया अल्वाराडो
Embed widget