एक्सप्लोरर

बिहार सरकार के मंत्रियों पर औरंगाबाद में बरसे चिराग पासवान, जानें CM नीतीश कुमार को क्यों दी शुभकामनाएं

Chirag Paswan: सांसद चिराग पासवान बिहार के औरंगाबाद पहुंचे थे. इस मौके पर उन्होंने 2020 में रफीगंज विधानसभा चुनाव के निर्दलीय प्रत्याशी रहे प्रमोद सिंह को अपनी पार्टी में उन्होंने शामिल कराया.

औरंगाबाद: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) शुक्रवार को औरंगाबाद पहुंचे. 2020 में रफीगंज विधानसभा चुनाव के निर्दलीय प्रत्याशी रहे और चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे प्रमोद सिंह को अपनी पार्टी में उन्होंने शामिल किया और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया. इस दौरान चिराग पासवान ने सत्ता पर काबिज हुई महागठबंधन की सरकार पर जमकर हमला बोला.

चिराग पासवान ने कहा कि नई सरकार में बिहार तब शर्मसार हुआ जब वैसे लोग कानून मंत्री बनते हैं जिन पर वारंट निकला होता है. बिहार तब शर्मसार हुआ जब सरकारी बैठकों में मंत्रियों के परिवार बैठते हैं. बिहार तब शर्मसार हुआ जब तिरंगे पर नीतीश कुमार के दंभी प्रशासनिक पदाधिकारी लाठी चलाते हैं, लेकिन उस अधिकारी पर देशद्रोह का मुकदमा न चलाकर सरकार उसे बचाना चाहती है.

यह भी पढ़ें- Awadh Bihari Chaudhary को प्यार से 'मंत्री जी' कह कर बुलाते हैं लोग, लालू परिवार इन पर करता है पूरा भरोसा

सांसद ने कहा कि यह वही तिरंगा था जिसे यूक्रेन की लड़ाई के दौरान वहां के छात्र दिखाकर सम्मान पाते थे और उन्हें सुरक्षित यूक्रेन से निकाला जाता था. यहां नीतीश सरकार के राज्य में आन बान और शान की प्रतीक उसी तिरंगे को लेकर नौकरी मांगने गए छात्रों पर डंडे बरसाए गए जबकि उनके द्वारा ही 20 लाख नौकरी दिए जाने की घोषणा की गई. उन्होंने कहा कि उन्हें यह नहीं मालूम कि नीतीश कुमार तिरंगे से इतना नफरत क्यों करते हैं.

'नीतीश कुमार को छात्र और युवाओं से नफरत'

नौकरी और रोजगार को लेकर चिराग ने कहा कि नीतीश कुमार को नफरत है छात्र और युवा से जो पढ़ना चाहता है. नौकरी चाहता है, लेकिन वह यह नहीं चाहते कि बिहार का युवा पढ़े और रोजगार प्राप्त करे. क्योंकि बिहार का युवा अगर पढ़ जाएगा तो वह चिराग की तरह अपने राज्य एवं अपने हक के लिए उनसे सवाल करेगा जिसका जवाब मुख्यमंत्री के पास नहीं होगा. नीतीश कुमार के प्रधानमंत्री उम्मीदवार की चर्चा पर कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री बनने के सपने देखने के लिए शुभकामनाएं. ऐसे ही वह रूस के भी प्रधानमंत्री बनने के सपने देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Arrah News: भोजपुर में डबल मर्डर, हाथ-पैर बांधकर पति-पत्नी की बेरहमी से हत्या, पटना से बुलाई गई FSL की टीम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
जन्मदिन पर नीतीश कुमार संग पहले पूजा की, फिर सदन पहुंचे निशांत, बोले- 'जो बात जनता…'
जन्मदिन पर नीतीश कुमार संग पहले पूजा की, फिर सदन पहुंचे निशांत, बोले- 'जो बात जनता…'
संसद मार्च और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच चिराग पासवान की पार्टी का रिएक्शन, 'जिस दिन…'
संसद मार्च और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच चिराग पासवान की पार्टी का रिएक्शन, 'जिस दिन…'
बिहार मानसून सत्र: विपक्ष ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, RJD बोली- 'सरकार बहरी हो जाए तो…'
बिहार मानसून सत्र: विपक्ष ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, RJD बोली- 'सरकार बहरी हो जाए तो…'

वीडियोज

Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं
₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
स्पेन की जीत के बाद मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
Embed widget