एक्सप्लोरर

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लिखा बिहारवासियों के नाम एक खुला खत, की ये अपील

नीतीश कुमार ने सरकार की तैयारियों का जिक्र करते हुए कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है. सीएम ने दावा करते हुए कहा कि कोरोना इलाज के लिए अस्पतालों, दवाओं और उपकरणों की पर्याप्त व्यवस्था की गई है.

पटना: बिहार में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहारवासियों के नाम एक खुला पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने कोरोना वैश्विक महामारी से साथ मिलकर लड़ने की अपील की है. पत्र में उन्होंने सरकार की तैयारियों का भी जिक्र करते हुए कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है. नीतीश कुमार ने पत्र में लिखा है कि एक बार फिर से कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जिससे लोगों को सुरक्षित रखने की सरकार की चिंता बढ़ गई है. उन्होंने कहा कि कोरोना को लेकर अब तक हमलोगों ने मजबूती से लड़ाई लड़ी है.

मुख्यमंत्री ने आगे लिखा, ''कोरोना महामारी एक आपदा है और हमने हमेशा कहा है कि सरकार के खजाने पर आपदा पीड़ितों का पहला हक है. सरकार ने संक्रमण से बचाव और लोगों को राहत पहुंचाने के लिए अब तक 10,000 करोड़ से ज्यादा रुपये खर्च किए गए हैं.'' नीतीश कुमार ने लोगों को जानकारी देते हुए आगे लिखा, ''अब तक बिहार में 2 करोड़ 41 लाख से ज्यादा कोविड जांच किए जा चुके हैं. बिहार में 10 लाख की जनसंख्या पर अब तक 1 लाख 88 हजार 804 जांच किए गए हैं जो राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है. बिहार मे कोरोना की रिकवटी रेट 97.58 प्रतिशत है जो राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है.''

सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं- नीतीश कुमार

नीतीश कुमार ने दावा करते हुए कहा कि कोरोना इलाज के लिए अस्पतालों, दवाओं और उपकरणों की पर्याप्त व्यवस्था की गई है. सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं, साथ ही स्टेशनों और बस अड्डों पर जांच बढ़ा दी गई हैं. उन्होंने कहा कि कोविड टीकारण की संख्या निरंतर बढ़ाई जा रही है. प्रखंडस्तरीय क्वारंटीन सेंटर फिर से प्रारंभ किए जा रहे हैं. पत्र के अंत में लोगों से अपील करते हुए उन्होंने कहा, ''सरकार स्वास्थ्य की सुरक्षा को लेकर सजग है, लेकिन ये लड़ाई आपके सहयोग के बिना नहीं जीती जा सकती है.''

सीएम ने लोगों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि ''मास्क का उपयोग जरूर करें और बाहर निकलने पर दो गज की दूरी का सख्ती से पालन करें. गर्भवती महिलायें, बच्चे और बुजुर्गों का विशेष ख्याल रखें.'' उन्होंने लोगों से टीका लगवाने और खांसी, बुखार और सांस लेने में तकलीफ होने पर कोरोना जांच करवाने की भी अपील की है.

यह भी पढ़ें-

बिहार: बिना मास्क के सफर कर रहे थे BJP विधायक, जांच के दौरान पुलिस ने रोका तो देने लगे 'ज्ञान' Bihar Corona Update: इस साल एक दिन में आए रिकॉर्ड सबसे ज्यादा कोरोना मामले, रिकवरी रेट में भी गिरावट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget