एक्सप्लोरर

Nitish Kumar: CM नीतीश ने मनेर शरीफ सूफी संत की मजार पर की चादरपोशी, अमन-चैन की मांगी दुआ

Nitish Kumar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को मनेर शरीफ पहुंचे. मुख्यमंत्री ने वहां मजार पर चादरपोशी की और राज्य में स‌द्भाव, समृद्धि, अमन-चैन और खुशहाली कायम रहने की दुआएं मांगी.

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने मनेर शरीफ जाकर सूफी संत हजरत मख़्दूम शाह कमालुद्दीन अहमद याहिया मनेरी के उर्स के मौके पर बड़ी दरगाह स्थित उनकी मजार पर चादरपोशी की. मुख्यमंत्री ने आज (22 फरवरी) मनेर शरीफ स्थित सूफी संत हजरत सुल्तानुल मख्दूमीन सय्यिदुना शाह कमालुद्दीन अहमद याहिया मनेरी रहमतुल्लाह अलैह के 755वें उर्स मुबारक के मौके पर बड़ी दरगाह स्थित उनकी मजार पर चादरपोशी की और राज्य में स‌द्भाव, समृद्धि, अमन-चैन और खुशहाली कायम रहने की दुआएं मांगी.

मुख्यमंत्री को किया गया अभिनंदन 

मनेर शरीफ खानकाह पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने मनेर शरीफ खानकाह के गद्दीनशीं सैयद शाह तारिक ऐनायतुल्लाह फिरदौसी से मुलाकात की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री को टोपी और रूमाल भेंटकर उनका अभिनंदन किया गया. इसके बाद मुख्यमंत्री ने आस्तान-ए-हज़त सुल्तानुल मख्दूमीन सय्यिदुना मखदूम शाह कमालुद्दीन अहमद याहिया मनेरी की मजार पर चादरपोशी की एवं दुआएं मांगी.

कई मंत्री और अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं विधायक मो. जमा खान, विधान पार्षद मो. खालिद अनवर, बिहार राज्य शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मो. अफजल अब्बास सहित कई नेता और अधिकारी मौजूद रहे. मुख्यमंत्री के इस दौरा को लेकर सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी.

सीएम नीतीश कुमार ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया

वहीं, बिहार सरकार के पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन के सहयोग से प्रत्येक वर्ष मनेर दरगाह परिसर में मखदूम शाह की जन्मस्थली पर सलाना उर्स आयोजन किया जाता है. इस कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार भी पहुंचते हैं. वहीं, तीन दिवसीय उर्स मेले का आयोजन को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया. बता दें कि मनेर में इस समय बड़ी और छोटी दो दरगाह है. बड़ी दरगाह बिहार के मुसलमानी धर्म स्थानों में सबसे ज्यादा पवित्र गिनी जाती है. इसमें महान सूफी संत हजरत मखदूम यहिया मनेरी की कब्र है.

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: JDU MLA नरेंद्र नारायण यादव का बिहार विधानसभा का उपाध्यक्ष बनना तय, किया नामांकन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस
NEET प्रदर्शन मामले में जन सुराज की 3 मांगें, मानेगी सम्राट सरकार?
NEET प्रदर्शन मामले में जन सुराज की 3 मांगें, मानेगी सम्राट सरकार?

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget