एक्सप्लोरर

Chhapra Communal Tension: छपरा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर पथराव, 2 दिन के लिए इंटरनेट बंद, हिरासत में कई लोग

Bihar Communal Tension: भगवान बाजार थाना अंतर्गत नई बाजार के सामने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए गुजर रहे जुलूस पर पथराव की घटना हुई है. एक शख्स के घायल होने की भी खबर है.

छपरा: बेगूसराय के बाद अब बिहार के छपरा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर पथराव की घटना हुई है. शुक्रवार (27 अक्टूबर) की सुबह नई बाजार में हुई पथराव की घटना में एक व्यक्ति के घायल होने की भी खबर है. ऐसे में स्थिति को देखते हुए जिले में दो दिन के लिए इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है. घटनास्थल पर पर्याप्त बल और दंडाधिकारी कैंप कर रहे हैं. वहीं अफवाहों को रोकने के लिए सदर अनुमंडल में 02 दिनों के लिए (29 अक्टूबर तक) इंटरनेट सेवा को बंद करने का आदेश दिया गया है. विधि-व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में है.

सारण पुलिस के एक्स हैंडल से शुक्रवार को जानकारी दी गई कि, "दिनांक 27.10.2023 को सुबह करीब 5:00 बजे भगवान बाजार थाना अंतर्गत नई बाजार के सामने दुर्गा पूजा मूर्ति विसर्जन के लिए गुजर रहे जुलूसों द्वारा जोर से डीजे बजाया गया एवं इसके विरोध में असामाजिक तत्वों ने जुलूस पर पथराव कर दिया. प्रशासन और पुलिस द्वारा पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया गया. शेष सभी प्रतिमाओं का विसर्जन कराया गया. इस संबंध में वीडियोग्राफी से असामाजिक तत्वों की पहचान कर कांड दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है."

इस पूरे मामले में भगवान बाजार थानाध्यक्ष ने बताया कि कई लोगों को हिरासत में लिया गया है. पूछताछ की जा रही है. उधर विवाद के बाद सारण के एसपी डॉक्टर गौरव मंगला ने नई बाजार सहित मालखाना चौक और उसके आसपास से सटे मोहल्लों में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है.

एसपी गौरव मंगला ने बताया विवाद का कारण

इस घटना के बाद सारण के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव मंगला ने बताया कि शुक्रवार की सुबह मूर्ति विसर्जन जुलूस में डीजे पर तेज आवाज से आपत्तिजनक गाने बजाए जा रहे थे. इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने पथराव करना शुरू कर दिया. इसके कारण दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति पैदा हो गई. फिलहाल पुलिस मामले को शांत करने की कोशिश कर रही है. भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. अराजक तत्वों को चिह्नित कर उन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है.

डीएम ने की अपील- अफवाह पर ना दें ध्यान

वहीं जिलाधिकारी अमन समीर ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि इस घटना को हम लोगों ने तुरंत नियंत्रण कर लिया है. मामले को शांत करा दिया गया है. लोग अफवाह ना फैलाएं इसको देखते हुए इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है. 29 अक्टूबर तक बंद रहेगा. इस पूरी घटना में जो भी दोषी हैं उन पर कार्रवाई की जा रही है. जिलाधिकारी अमन समीर ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग शांति बनाए रखें. किसी तरह के अफवाह पर ध्यान ना दें.

यह भी पढ़ें- Bihar Teacher: 'नहीं चलेगा...', जीतन राम मांझी का नीतीश सरकार पर हमला, कहा- 'वोट दें बिहारी, नौकरी पाएं बाहरी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget