एक्सप्लोरर

छपरा: सुचारू ढंग से ट्रेनों का परिचालन नहीं होने से मजदूर परेशान, रेलवे से की ये मांग

लॉकडाउन में प्रवासी मजदूर पंजाब, पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों से अपने-अपने घर लौटे थे. वहीं अब एक बार फिर रोजगार की तलाश में वो परदेश का रुख कर रहे हैं.

छपरा: कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए रेल परिचालन को बंद कर दिया गया था. अब जिंदगी पटरी पर लौटने लगी है तो रेल मंत्रालय ने भी ट्रेनों के परिचालन को शुरु कर दिया है. छपरा जंक्शन की बात करें तो नई दिल्ली के लिए कई ट्रेनें चल रही हैं. लेकिन पटना, बनारस, गोरखपुर जैसे मुख्य शहरों के लिए रेलवे ने अभी तक कोई गाइडलाइन जारी नहीं किया है, जिससे आम यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.

क्या है प्रवासी मजदूरों की परेशानी

लॉकडाउन में प्रवासी मजदूर पंजाब, पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों से अपने-अपने घर लौटे थे. वहीं अब एक बार फिर रोजगार की तलाश में वो परदेश का रुख कर रहे हैं. ऐसे में इनकी परेशानी यह है कि ट्रेनों के सीमित परिचालन की वजह से इन्हें बसों का सहारा लेना पड़ रहा है, जो इनकी जेबों पर बहुत भारी पड़ रहा है. इनकी मानें तो रेल प्रशासन अगर इन्हें वेटिंग टिकट पर पहले की तरह सफर करने दे तो इनकी मुश्किलें आसान हो जाएंगी. साथ ही लोगों की मांग है कि जनसेवा सारनाथ और पैसेंजर जैसे ट्रेनों का भी परिचालन जल्द शुरू कर दिया जाए, जिससे यात्रियों को काफी सहूलियत होगी.

वेटिंग टिकट वाले यात्रियों की परेशानी

बता दें कि इन दिनों लोगों की एक बड़ी समस्या ये भी है कि ट्रेनों से सिर्फ कंफर्म टिकट वाले यात्री ही सफर कर रहे हैं. वेटिंग टिकट वाले लोग ट्रेनों से या तो उतारे जा रहे हैं या फिर टीटी से उलझते नजर आ रहे हैं क्योंकि रेलवे बोर्ड ने गाइडलाइन जारी किया है कि सिर्फ कंफर्म टिकट वाले ही यात्रा कर पाएंगे.

यात्रियों ने की यह मांग

रेल यात्रियों का कहना है कि हम से उचित भाड़ा लेकर हमें सफर करने की छूट दी जाए. लेकिन सरकारी गाइडलाइन के कारण रेल कर्मी भी मजबूर हैं. यात्रियों का आक्रोश इस बात पर है कि जब कई अन्य ट्रेनें चल रही हैं, तो फिर पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन क्यों बंद है. सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए रेल प्रशासन ट्रेनों का परिचालन करती है तो जहां रेल राजस्व में बढ़ोतरी होगी, वहीं यात्रियों की भी मुश्किले आसान हो जाएंगी.

छपरा स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों में टिकट उपलब्धता की सूची इस प्रकार है-

09046 ताप्ती गंगा 191वेटिंग 02670 छपरा चेन्नई 190 वेटिंग 02561 स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट 59वेटिंग 02553 वैशाली सुपर फास्ट147 वेटिंग 02565 बिहार संपर्क सुपरफास्ट 105 वेटिंग 01062 पवन एक्सप्रेस नो रूम 20 तक 04673 सहीद एक्सप्रेस 80 वेटिंग 04649 सरयू जमुना 162 वेटिंग 05909 अवध असम 60 वेटिंग 09052 श्रमिक एक्सप्रेस 21 तक नो रूम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget