एक्सप्लोरर

LJP में टूट के आसार ! पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान के सामने है ये बड़ी चुनौती

एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान के लिए नाखुश लोगों को पार्टी में बनाए रखना एक बड़ी चुनौती है. एलजेपी के कई नेता हाल ही में कांग्रेस जैसी पार्टी का दामन थाम चुके हैं.

पटना: केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन के बाद लोकजनशक्ति पार्टी (एलजेपी) में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. पार्टी के नए अध्यक्ष चिराग पासवान जहां पार्टी के संगठन में बदलाव में जुटे हैं, वहीं पार्टी से नाराज लोगों पर अन्य दलों की नजर है. एलजेपी के कई नेता हाल ही में कांग्रेस जैसी पार्टी का दामन थाम चुके हैं. एलजेपी के पूर्व महासचिव केशव सिंह का कहना है कि दर्जनों नेता अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ गुरुवार को जनता दल यूनाइटेड में शामिल होंगे. उन्होंने दावा किया कि यह अभी ट्रेलर है, अभी आगे तो पूरी फिल्म बाकी है.

केशव सिंह ने कहा कि एलजेपी के कई सांसद पार्टी छोड़कर अन्य दलों में शामिल होने वाले हैं. उन्होंने कहा कि एलजेपी में कोई भी रहना नहीं चाहता. सिंह ने बताया कि चिराग की अपनी महत्वाकांक्षा ने चुनाव में एलजेपी की नैया डुबोई.

चिराग पासवान के लिए बड़ी चुनौती

उल्लेखनीय है कि हाल में ही एलजेपी के सांसद चंदन कुमार सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर चुके हैं. इसके पहले एलजेपी के राज्य में एकमात्र विधायक राजकुमार भी जदयू के नेता और मंत्री अशोक चौधरी से मुलाकात कर चुके हैं. इधर, एलजेपी के प्रवक्ता अशरफ अंसारी कहते हैं कि एलजेपी बड़ी पार्टी है. उन्होंने कहा कि चिराग पासवान के कुशल नेतृत्व में पार्टी अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने में जुटी है.

इधर, जदयू के प्रवक्ता निखिल मंडल कहते हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ सभी लोग काम करना चाहते हैं. अगर किसी भी पार्टी के लोग जदयू की नीति के चलने का संकल्प लेकर पार्टी में आना चाहते हैं, तो क्यों नहीं आ सकते. बहरहाल, एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान के लिए नाखुश लोगों को पार्टी में बनाए रखना एक बड़ी चुनौती है. देखना है कि वे इससे कैसे निपट पाते हैं.

यह भी पढ़ें-

पटना की हवा जहरीली, पर्यावरण मंत्री बोले- पूरी दुनिया में है वायु प्रदूषण की समस्या

Bihar Board 10th Exam 2021: परीक्षा से पहले चिट बनाते नजर आए परीक्षार्थी, अब VIRAL हो रही हैं तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'
उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का बदला नियम, अब मिलेंगे इतने रुपये
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का बदला नियम, अब मिलेंगे इतने रुपये

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget