एक्सप्लोरर

कल से शुरू होगा चैती छठ, घाटों पर जाने से लगी रोक, सार्वजनिक स्थल पर नहीं पढ़ सकेंगे जुमे की नमाज

कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए डीएम और एसएसपी ने लोगों से घर में रह कर पर्व मनाने की अपील की है. संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सार्वजनिक स्थलों पर भीड़भाड़ नहीं लगाने का आदेश जारी किया गया.

पटना: बिहार में कोरोना संक्रमण दोबारा बड़ी तेजी से फैल रहा है. रोजाना कोरोना के सैकड़ों नए मरीज मिल रहे हैं. ऐसे में कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह ने राजधानी पटना में सार्वजनिक स्थलों पर रामनवमी, छठ पूजा और जुमे की नमाज अदा करने पर प्रतिबंध लगाया है. आदेश का सख्ती से अनुपालन कराया जा सके, इस बाबत पटना डीएम और एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने नगर आयुक्त, एसपी ट्रैफिक, एसपी सिटी, एसपी ग्रामीण, सभी एडीएम, एसडीएम, एसडीपीओ, बीडीओ, सीओ और अन्य अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की. 

लोगों से घर में रहने की अपील की

कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए डीएम और एसएसपी ने लोगों से घर में रह कर पर्व मनाने की अपील की है. संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सार्वजनिक स्थलों पर भीड़भाड़ नहीं लगाने का आदेश जारी किया गया. गौरतलब है कि बिहार सरकार की ओर से पहले से ही 30 अप्रैल तक सार्वजनिक स्थल पर किसी भी तरह के कार्यक्रम के आयोजन पर प्रतिबंध लगाया गया है. साथ ही मंदिरों में भी आम लोगों के प्रवेश वर्जित है. 

घाटों पर छठ पूजा का आयोजन करना मना है, इससे संबंधी फ्लेक्स घाटों पर लगाने का निर्देश दिया गया है. ताकि लोगों को पूर्व से ही इसकी जानकारी रहे और लोग सुरक्षित होकर सावधानी से अपने अपने घरों में ही छठ पूजा करें. रामनवमी के अवसर पर कोई जुलूस नहीं निकाले जाएंगे. संक्रमण के खतरे को देखते हुए सार्वजनिक स्थल पर रामनवमी पूजा का आयोजन नहीं होंगे. इसके अतिरिक्त अभी रमजान का महीना चल रहा है. जुमे की नमाज सार्वजनिक स्थल मस्जिद में अदा नहीं करनी है. बल्कि लोग अपने-अपने घरों में ही जुम्मे की नमाज अदा करें.

माइकिंग कर लोगों को जानकारी दें अधिकारी

जिलाधिकारी ने लोगों को जानकारी देने के लिए क्षेत्र में माइकिंग करने, संबंधित हितधारकों के साथ बैठक करने और सार्वजनिक स्थलों पर रामनवमी, छठ पूजा, जुम्मे की नमाज के आयोजन पर प्रतिबंध संबंधी जानकारी लोगों को देने और कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया.

उन्होंने सभी कार्यपालक पदाधिकारी को अपने-अपने अंचल में वार्ड पार्षदों के साथ बैठक करने और उन्हें जानकारी देने और अपेक्षित सहयोग प्राप्त करने का निर्देश दिया. जिलाधिकारी ने कहा है कि कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है. ऐसी स्थिति में सार्वजनिक स्थलों पर भीड़-भाड़ लगाने और सामूहिक रूप से पूजा आयोजित करने से संक्रमण की संभावना और अधिक बढ़ जाएगी. इसलिए जनहित में लोग अपने अपने घरों में ही सुरक्षित एवं सावधानी से पूजा करें.

यह भी पढ़ें -

तेजस्वी यादव ने CM नीतीश पर साधा निशाना, कहा- 'चोर' दरवाजे से आई सरकार नहीं मानती है सलाह

सीएम नीतीश कुमार के मंत्री ने प्रवासी मजदूरों की वापसी को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें- क्या कहा? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
Video: पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
Embed widget